
Weather Alert: उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में मानसून से पहले हुई बारिश से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली लेकिन अब मौसम फिर से करवट लेने वाला है। आने वाले दिनों में गर्मी एक बार फिर से लोगों को परेशान कर सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में गर्म पछुआ हवाएं चलेंगी, जिससे तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी। अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान करीब 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।
इसके साथ ही मौसम विभाग ने हीटवेव को लेकर अलर्ट भी जारी किया है। अगले 3-4 दिनों में कई इलाकों में दिन का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है और लू चलने की संभावना भी जताई गई है। राज्य में बीते कुछ दिनों से प्री-मॉनसून बारिश हो रही थी, लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि यह बारिश मॉनसून से पहले की आखिरी बारिश हो सकती है। विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में 12 जून तक मानसून के पहुंचने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, इस बार मॉनसून ओडिशा के पुरी तक पहुंच चुका है और अब यह तेजी से उत्तर की ओर बढ़ रहा है। अनुमान है कि 10 से 12 जून के बीच मॉनसून उत्तर प्रदेश के गोरखपुर तक पहुंच जाएगा। इस बार खास बात यह है कि पिछले दस सालों में पहली बार मॉनसून तय समय से पहले देश में दस्तक दे रहा है। यानी इस साल बारिश समय से पहले शुरू होने की संभावना है।
Updated on:
06 Jun 2025 09:09 pm
Published on:
06 Jun 2025 09:08 pm
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
