प्रेग्नेंसी (Pregnancy) के दौरान सही पोषण आपके और आपके बच्चे दोनों के लिए बेहद जरूरी होता है। अपनी डाइट में प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स और फाइबर को शामिल करें। आप अपने डाइट रूटिंग में फल, हरी सब्जियां, दालें, नट्स, दूध और दही जैसे पोषक तत्वों से भरपूर चीजों का सेवन कर सकती हैं। ये न केवल आपके शरीर को ऊर्जा देंगे बल्कि आपके बच्चे के दिमाग और शारीरिक विकास में भी मदद कर सकते हैं। ऑफिस में काम करते समय घर का बना हल्का और पौष्टिक खाना अपने साथ जरूर रखें।