17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Amravati Case: ‘ब्रेकअप के बाद बन गया प्लेबॉय’, सबसे ज्यादा लड़कियों को जाल में फंसाने की लगाता था शर्त

Amravati Case: अमरावती में इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर अयान अहमद की हरकतों का खुलासा हो गया है। पहले ब्रेकअप के बाद 'प्लेबॉय' बनने का शौक और दोस्तों के बीच 'सबसे ज्यादा लड़कियां फंसाने' की घिनौनी शर्त ने कई नाबालिगों की जिंदगी तबाह कर दी। रईसी के दिखावे से लेकर ब्लैकमेलिंग के इस काले खेल का अंत प्रशासन के बुलडोजर एक्शन के साथ हुआ।

2 min read
Google source verification

पुणे

image

Pooja Gite

Apr 17, 2026

amravati ayan ahmad case influencer blackmail scandal bulldozer action

अमरावती में इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर अयान अहमद की हरकतों का खुलासा। फोटो x

Amravati Case: अमरावती में सामने आए नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण और ब्लैकमेल के एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाले मामले में कई नए खुलासे हुए हैं। इस मामले के मुख्य आरोपी अयान अहमद (उर्फ मोहम्मद अयाज) और उसके दोस्त उजैर खान ने मिलकर लड़कियों को अपने जाल में फंसाने, उनके आपत्तिजनक वीडियो बनाने और उन्हें ब्लैकमेल करने का एक बड़ा नेटवर्क चलाया हुआ था।

महाराष्ट्र के अमरावती से नाबालिग लड़कियों के यौन उत्पीड़न और ब्लैकमेलिंग की एक रूह कंपा देने वाली साजिश का पर्दाफाश हुआ है। इस घिनौने कांड के मास्टरमाइंड अयान अहमद उर्फ मोहम्मद अयाज और उसके साथी उजैर खान ने मिलकर एक सुनियोजित नेटवर्क बना रखा था। ये आरोपी मासूम लड़कियों को अपने प्रेम जाल में फंसाकर उनके निजी वीडियो रिकॉर्ड करते थे और फिर उन्हीं वीडियो के जरिए उन्हें डरा-धमकाकर उनका लगातार शोषण कर रहे थे।

'ब्रेकअप के बाद बना प्लेबॉय'

पूछताछ के दौरान, मामले के कथित मास्टरमाइंड 19 वर्षीय अयान अहमद ने पुलिस को बेहद सामान्य अंदाज में बताया कि अपने पहले 'ब्रेकअप' के बाद वह 'प्लेबॉय' बन गया था। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने साफ किया है कि यह मामला किसी 'मानसिक स्वास्थ्य' की समस्या से जुड़ा नहीं है, बल्कि यह 'किशोर उम्र की एक विकृत मानसिकता और गलत जीवनशैली चुनने' का नतीजा है।

सोशल मीडिया का दिखावा और रईसी का भ्रम

अयान की जिंदगी बाहर से जितनी चकाचौंध भरी थी, अंदर से उतनी ही खोखली। वह मोबाइल फोन के बिजनेस के साथ-साथ इंस्टाग्राम पर एक जाना-माना चेहरा इन्फ्लुएंसर था, जहां 18,000 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वह सोशल मीडिया पर अपनी 'लार्जर दैन लाइफ' छवि पेश करने का शौकीन था।

कर्ज लेकर करता था अय्याशी

अपनी इस बनावटी और रईस छवि को जिंदा रखने के लिए अयान अक्सर अपनों और दोस्तों से कर्ज लेता था। वह उधार के पैसों को लड़कियों पर खर्च करता था, ताकि उन्हें अपनी अमीरी और आकर्षण कर सके। यह रईसी केवल एक मुखौटा थी, जिसके पीछे वह अपने काले कारनामों को अंजाम देता था।

लड़कियों को कैसे फंसाता था

पुलिस के मुताबिक, अयान ने इंस्टाग्राम को अपना शिकारगाह बना लिया था। वह किसी भी लड़की को फंसाने के लिए जल्दबाजी नहीं करता था, बल्कि 4-5 महीनों तक उनसे बातचीत कर उनका अटूट विश्वास जीतता था। एक बार जब लड़की पूरी तरह उसके जाल में फंस जाती, तो वह उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर या ब्लैकमेल करना शुरू कर देता था।

शर्त ने बनाया दरिंदा

इस खौफनाक खेल में अयान अकेला नहीं था, उसका साथी उजैर खान भी इसका खेल का हिस्सेदार था। हैरान करने वाली बात यह है कि यह पूरा सिलसिला इन दोनों के बीच लगी एक 'शर्त' से शुरू हुआ था। शर्त इस बात की कि कौन ज्यादा लड़कियों को अपने जाल में फंसाएगा। यह 'प्रतिस्पर्धा' जल्द ही यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग के एक संगठित गिरोह में बदल गई। वे लड़कियों के निजी पलों को रिकॉर्ड कर उन्हें धमकी देने और वीडियो वायरल करने का काम करने लगे।

कैसे हुआ खुलासा

इस बड़े रैकेट का खुलासा तब हुआ जब दो किशोरों के बीच हुए आपसी झगड़े ने इस राज से पर्दा उठा दिया। जो मामला कुछ वीडियो वायरल होने से शुरू हुआ था, उसने देखते ही देखते एक बड़े आपराधिक कांड का रूप ले लिया। पुलिस ने साइबर जांच के जरिए 100 से अधिक संदिग्ध वीडियो खंगाले, जिनमें से 18 वीडियो और 39 तस्वीरों का सीधा संबंध अयान से पाया गया है। फिलहाल, मुख्य आरोपी अयान अहमद पुलिस की गिरफ्त में है और कोर्ट ने उसे 21 अप्रैल तक रिमांड पर भेज दिया है।