10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केतन अग्रवाल हत्याकांड: ‘बेटा! मां अभी भी तेरे लिए लड़ रही है’, केतन अग्रवाल की मां ने PM मोदी को लिखा भावुक पत्र, मांगा इंसाफ

Ketan Agarwal Murder Case: केतन अग्रवाल की मां राखी अग्रवाल ने पीएम मोदी को एक भावुक चिट्ठी लिखी है। उन्होंने रोते हुए अपने बेटे के लिए इंसाफ की मांग की है। पढ़ें पूरी खबर...
2 min read
Google source verification

पुणे

image

Pratiksha Gupta

Jul 14, 2026

Pune Murder Case, Siya Goyal, Rakhi Agrawal Letter to PM

केतन अग्रवाल के साथ सिया व इनसेट में चेतन चौधरी। फोटो: पत्रिका

Ketan Agrawal Case: पुणे के कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में मां राखी अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक भावुक ईमेल लिखा है, जिसमें बेटे के लिए न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने पीएम से मामले में जल्द न्याय सुनिश्चित करने और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की अपील की है।

केतन की मां ने अपने पत्र में लिखा कि उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि एक दिन बेटे के लिए न्याय मांगने के लिए देश के प्रधानमंत्री को पत्र लिखना पड़ेगा।

पत्र में क्या लिखा?

राखी अग्रवाल ने अपने पत्र में लिखा कि हर मां की तरह मेरा भी सपना था कि केतन अपनी जिंदगी बनाए, शादी करे और हमारे साथ बुजुर्ग हो। लेकिन किस्मत ने ऐसा मोड़ लिया कि मुझे अपने ही बेटे का अंतिम संस्कार करना पड़ा।

उन्होंने केतन की हत्या को बेहद निर्मम बताया और कहा कि इस घटना ने उनके परिवार की जिंदगी में ऐसा खालीपन छोड़ दिया है, जिसे कभी भरा नहीं जा सकता।

मेरी दुनिया खत्म हो गई- राखी अग्रवाल

राखी अग्रवाल ने अपने पत्र में लिखा- जिस दिन से केतन की मौत हुई है, उस दिन ही मेरी दुनिया खत्म हो गई। घर का हर कोना, उसका कमरा, उसके कपड़े और तस्वीरें हमें हर पल उसकी याद दिलाती हैं।

उन्होंने अपने पत्र में लिखा- केतन की हत्या के एक महीने के अंदर ही उसके दादा की भी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि दादा अपने पोते से बेहद प्यार करते थे और उसके जाने का दुख सहन नहीं कर पाए। इस तरह परिवार को कुछ ही हफ्तों के भीतर दो पीढ़ियों को खोने का दर्द झेलना पड़ा।

‘मैं सिर्फ न्याय चाहती हूं’

पीएम मोदी से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि मैं किसी तरह की सहानुभूति या विशेष सुविधा नहीं मांग रही हूं। मैं सिर्फ न्याय चाहती हूं। कृपया यह सुनिश्चित करें कि इस मामले पर पूरी गंभीरता से कार्रवाई हो और बिना किसी देरी के न्याय मिले।

उन्होंने आगे लिखा कि केतन को सिर्फ एक और केस बनकर मत रह जाने दीजिए। वह किसी का बेटा, किसी का पोता और किसी का भाई था, लेकिन मेरे लिए वह मेरी पूरी दुनिया था।

बता दें कि कुछ दिन पहले ही केतन अग्रवाल के पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने बेटे के लिए न्याय की मांग की थी। इसके अलावा उन्होंने परिवार के दर्द को भी साझा किया था।