21 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘बात नहीं मानी तो मर जाएगा पति’, ऐसे चंगुल में फंसती गई महिला…ढोंगी ज्योतिषी ने कई वर्षों तक किया रेप

Nashik: नासिक में ‘कैप्टन’ के नाम से मशहूर पूर्व मर्चेंट नेवी अधिकारी और खुद को ज्योतिषी बताने वाले अशोक कुमार खरात पर महिला से लंबे समय तक दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के आरोप लगे हैं। अदालत ने आरोपी को 24 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

2 min read
Google source verification

पुणे

image

Imran Ansari

Mar 21, 2026

Latest news of fake astrologer Kharat rape accused in Nashik

Nashik: महाराष्ट्र के नासिक में 'कैप्टन' के नाम से मशहूर और खुद को दिव्य शक्तियों वाला ज्योतिषी बताने वाले 67 वर्षीय अशोक कुमार खरात के काले कारनामों का कच्चा चिट्ठा खुल गया है। मर्चेंट नेवी से सेवानिवृत्त इस अधिकारी पर एक महिला के साथ साढ़े तीन साल तक लगातार दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के गंभीर आरोप लगे हैं। गुरुवार को नासिक की एक अदालत ने आरोपी खरात को 24 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, यह खौफनाक सिलसिला साल 2019 में शुरू हुआ था। पीड़िता अपने विवाह के संबंध में मार्गदर्शन लेने खरात के पास पहुंची थी। आरोपी ने बड़ी ही चालाकी से महिला का विश्वास जीता और उसे एक 'सिद्ध' लॉकेट देते हुए कभी न उतारने की हिदायत दी। संयोगवश, जब पीड़िता ने एक परीक्षा के दौरान लॉकेट उतारा और उसका एक रिश्ता टूट गया, तो उसका अंधविश्वास आरोपी पर और गहरा हो गया। इसी का फायदा उठाकर खरात ने खुद को 'दैवीय शक्तियों' का स्वामी बताया और अनुष्ठान के बहाने महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर पहली बार दरिंदगी की।

शादी के बाद भी 'मौत का डर' दिखाकर शोषण

आरोपी की दरिंदगी यहीं नहीं रुकी। महिला की शादी हो जाने के बाद भी खरात ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाना जारी रखा। उसने महिला को धमकी दी कि यदि उसने उसकी यौन इच्छाएं पूरी नहीं कीं, तो उसके पति की अकाल मृत्यु हो जाएगी। डर और लोक-लाज के कारण पीड़िता इस जुल्म को सहती रही। यह सिलसिला दिसंबर 2025 तक निर्बाध रूप से चलता रहा, जिसके बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर पुलिस का दरवाजा खटखटाया।

बरामद हुए हथियार और वीडियो

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए राज्य सरकार ने विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। एसआईटी का नेतृत्व राज्य रिजर्व पुलिस बल (पुणे) की कमांडेंट तेजस्वी सातपुते कर रही हैं। गुरुवार को उन्होंने नासिक पहुंचकर आरोपी से दो घंटे से अधिक समय तक सघन पूछताछ की।

क्या है पूरा मामला?

महाराष्ट्र के नासिक में 'कैप्टन' के नाम से विख्यात पूर्व नौसेना अधिकारी अशोक खरात की गिरफ्तारी ने एक ऐसे रसूखदार साम्राज्य की पोल खोल दी है, जो आस्था, भय और रसूख की बुनियाद पर खड़ा था। खुद को विख्यात ज्योतिषी और अंक ज्योतिषी के रूप में स्थापित करने वाले 67 वर्षीय खरात ने अपनी भाषाई पकड़ और 'दैवीय शक्तियों' के झूठे दावों के दम पर न केवल आम जनता, बल्कि बड़े राजनेताओं और हस्तियों के बीच भी अपनी पैठ बना ली थी। जांच में सामने आया है कि ज्योतिष की इस आड़ में उसने करीब 100 करोड़ रुपये से अधिक की बेहिसाब संपत्ति और आलीशान फार्महाउस खड़े किए।

आरोप है कि वह वैवाहिक और व्यक्तिगत समस्याओं के समाधान के लिए आने वाली महिलाओं को नशीले पदार्थ और सम्मोहन के जाल में फंसाकर उनका शारीरिक शोषण करता था। पुलिस को उसके पास से मिले आपत्तिजनक वीडियो और डिजिटल साक्ष्य इस बात की ओर इशारा करते हैं कि यह महज एक अपराध नहीं, बल्कि दशकों से चल रहा एक संगठित शोषण चक्र था, जिसमें 'शाप' और 'अनहोनी' का डर दिखाकर महिलाओं को खामोश रहने पर मजबूर किया जाता था।