10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राम मंदिर निर्माण को लेकर संघ का एक्शन प्लान,नागपुर समेत दिल्ली और बंगलुरू में 25 नवंबर को विशाल रैली

कुछ दिन पहले ही मुंबई में आयोजित संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में संघ के सह कार्यवाहक भैयाजी जोशी ने राम मंदिर निर्माण के मुद्दे को बड़े ही गर्मजोशी के साथ उठाया था...

less than 1 minute read
Google source verification

पुणे

image

Prateek Saini

Nov 10, 2018

(नागपुर,पुणे): अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव की दृष्टि से हिन्दुओं को एकजुट करने के लिए संघ ने एक्शन प्लान तैयार कर लिया है। इसका आगाज 25 नवंबर से होगा। इस दिन नागपुर, बंगलुरू और दिल्ली में बड़ी रैलियां आयोजित कर माहौल बनाने की शुरूआत होगी। आखिरी रैली अयोध्या में होगी। नागपुर रैली में साध्वी ऋतंभरा समेत कई बड़े वक्ता शामिल होंगे।

बैठक में शामिल हुए 500 लोग

इस संबंध में शनिवार को संघ मुख्यालय में एक अहम बैठक हुई, जिसमें आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई। इसमें 500 लोग शामिल हुए। इसमें संघ पदाधिकारियों के अलावा, सांसद, विधायक और सहयोगी संगठन के प्रमुख लोग थे। गौरतलब है कि अभी कुछ दिन पहले ही मुंबई में आयोजित संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में संघ के सह कार्यवाहक भैयाजी जोशी ने राम मंदिर निर्माण के मुद्दे को बड़े ही गर्मजोशी के साथ उठाया था।


भैयाजी जोशी ने संघ कार्यकारिणी की हाल ही मुंबई में हुई बैठक के बाद पत्रकारों को बताया था कि हिंदुस्तानियों के श्रद्धा वाले अयोध्या में राम जन्मभूमि हमारा प्राथमिक मुद्दा है। इस संबंध में सर्वोच्च न्यायालय का कहना खेदजनक ही नहीं, बल्कि हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला भी है। न्यायालय को अपने प्रधान कामों पर विचार करना चाहिए, वरना एक बड़ा आंदोलन फिर से होगा। अब संघ ने इस आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है।