पुणे

पुणे में इंद्रायणी नदी में दिखा जहरीला झाग, एक्शन में आया प्रशासन, 6 कंपनियों के मालिकों पर केस दर्ज

Indrayani River Toxic Foam: इंद्रायणी नदी पर रासायनिक पानी का झाग बन गया है। इससे स्पष्ट हो गया है कि नदी भारी प्रदूषित हो चुकी है। नदी की इस दयनीय स्थिति पर लोग चिंता जता रहे है।

2 min read
Jan 29, 2023
इंद्रायणी नदी में जहरीला झाग

Pune Indrayani River Pollution: महाराष्ट्र के पुणे के आलंदी शहर में इंद्रायणी नदी में जहरीला झाग देखे जाने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। हाल ही में सिद्धेश्वर घाट के पास रह रहे स्थानीय निवासियों और वहां आये भक्तों ने आरोप लगाया था कि इंद्रायणी नदी में प्रदूषण की समस्या पिछले दस वर्षों से देखने को मिल रही है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में यह बढ़ गई है। लेकिन प्रशासन ने कोई कदम नहीं उठाया है। इसके बाद प्रशासन की नींद खुली।

जानकारी के मुताबीक, आलंदी में इंद्रायणी नदी के बेसिन में रासायनिक दूषित पानी छोड़ने के मामले में छह कंपनी मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोप है इन कंपनियों ने नगर निगम के घरेलू सीवेज से रासायनिक पानी को नदियों में छोड़ा है। पिछले कुछ दिनों से इंद्रायणी नदी की तलहटी में केमिकल युक्त पानी छोड़ा जाने का मामला सामने आया था। इसकी स्थानीय नागरिकों ने भी शिकायत की थी। यह भी पढ़े-महाराष्ट्र के सोलापुर में पुल से कूदा हिरणों का झुंड, 12 की हुई दर्दनाक मौत

उसके बाद महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने आलंदी की इंद्रायणी नदी का निरीक्षण किया था और जांच के लिए नदी के पानी के नमूने लिए थे। इस दौरान जांच के लिए विभिन्न गांवों से नदी के पानी के नमूने लिए थे। उसके बाद अब पिंपरी चिंचवड के चिखली इलाके में स्थित छह कंपनी मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। नगर निगम के जल निकासी विभाग ने इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई है।

इंद्रायणी नदी पर रासायनिक पानी का झाग बन गया है। इससे स्पष्ट हो गया है कि नदी भारी प्रदूषित हो चुकी है। नदी की इस दयनीय स्थिति पर लोग चिंता जता रहे है। इसलिए नागरिक भी अनधिकृत कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहे है।

इंद्रायणी नदी लोनावला शहर से निकलती है। इसके बीच पिंपरी-चिंचवड में औद्योगिक क्षेत्र पड़ता है। इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में अनधिकृत कंपनियां हैं। इन कंपनियों के दूषित रासायनिक पानी को नदी में बहा दिया जाता है। इससे नदी में प्रदूषण का स्तर बढ़ता ही जा रहा है। यह प्रदूषण अब नदी के किनारे रहने वाले नागरिकों के स्वास्थ्य के लिए खतरा बन गया है।

Published on:
29 Jan 2023 01:50 pm
Also Read
View All

अगली खबर