
AKASA Air
विमानन कंपनी आकाश एयर बेंगलुरु-पुणे मार्ग पर 23 नवंबर से उड़ानें शुरू करेगी। इसके बाद अकासा एयर बेंगलुरु से 9 शहरों में अपनी सेवा दे रही है। बुधवार को कंपनी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि इस उड़ान के साथ यह शहर इस नई एयरलाइन के नेटवर्क में नौवां गंतव्य होगा। 7 अगस्त को परिचालन शुरू करने वाली आकाश एयर को नवंबर के अंत तक लगभग 58 रोजाना उड़ानें और 400 साप्ताहिक उड़ानें पार करने की उम्मीद है।
अकासा एयर (Akasa Air Flights) ने कहा कि यात्रियों की बढ़ती मांग की वजह से एयरलाइन ने बेंगलुरु और मुंबई के बीच कनेक्टिविटी 23 नवंबर से छठी और सातवीं आवृत्ति के साथ बढ़ाई जाएगी। इससे इस रूट पर रोजाना सर्विस की कुल संख्या सात हो जाएगी। यह भी पढ़े: Maharashtra News: 20 साल और 350 मुकदमे, जानें कौन हैं बच्चू कडू जिन्होंने सीएम शिंदे का सिंहासन हिला दिया
बता दें कि आकाश एयर 23 नवंबर को बेंगलुरु और पुणे के बीच सेवाएं शुरू करने के बाद 26 नवंबर से इस मार्ग पर दूसरा फेरा शुरू करेगी। बयान के मुताबिक, आकाश एयर अब बेंगलुरु से सात शहरों- मुंबई, अहमदाबाद, दिल्ली, चेन्नई, कोच्चि, गुवाहाटी और पुणे को जोड़ने वाली 20 रोजाना फ्लाइट्स की पेशकश करेगी।
इन शहरों में है अकासा की सर्विस: बता दें कि अकासा एयर (Akasa Air non stop service) 9 शहरों- मुंबई, बेंगलुरु, अहमदाबाद, कोच्चि, चेन्नई, दिल्ली, गुवाहाटी, अगरतला और पुणे में कुल 13 मार्गों के साथ अपने परिचालन को उत्तरोत्तर बढ़ा रही है। एयरलाइन ने 7 अगस्त को मुंबई से अहमदाबाद के लिए अपनी पहली उड़ान संचालित की थी। अकासा एयर ने 13 अगस्त से बेंगलुरु-कोचि, 19 अगस्त से बेंगलुरु-मुंबई और 15 सितंबर से चेन्नई-मुंबई के लिए सेवाएं शुरू की थीं।
Published on:
02 Nov 2022 07:58 pm
बड़ी खबरें
View Allपुणे
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
