पुणे

पुणे के 2 युवकों की मौत के मामले में चौंकाने वाला खुलासा, राजस्थान का पूरा गांव कर रहा गंदा काम!

Pune Sextortion Racket Rajasthan Alwar: पुलिस ने जब आरोपी से पूछताछ की तो उसने कई चौंकाने वाली बातें बताईं। उसने पुलिस से कहा कि गुरुगोठडी गांव के करीब 2500 पुरुष और महिलाएं सेक्सटॉर्शन रैकेट में शामिल हैं। यह सुनकर पुलिस अधिकारी भी हैरान हो गए।

2 min read
Nov 22, 2022
बड़े सेक्सटॉर्शन गिरोह का भंडाफोड़

Pune Crime News: महाराष्ट्र के पुणे में सेक्सटॉर्शन रैकेट की जाल में फंसकर दो युवकों ने कुछ समय पहले आत्महत्या कर ली। इस मामले में पुलिस की तफ्तीश में एक बेहद चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। जांच में पता चला है कि राजस्थान का एक पूरा गांव सेक्सटॉर्शन रैकेट चला रहा है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, युवकों की आत्महत्या मामले की जांच कर रही पुणे पुलिस की टीम ने एक आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान उसने सेक्सटॉर्शन रैकेट चलाने वाले गांव की डिटेल्स दी है। आरोपी ने बताया की राजस्थान का गुरुगोठडी गांव के सभी ग्रामीण सेक्सटॉर्शन के गंदे काम में शामिल है। यह भी पढ़े-Aurangabad: यह कैसा प्यार? कॉलेज में घुसकर युवक ने लड़की और खुद पर छिड़का पेट्रोल, लगाई आग


क्या है मामला?

पुणे में सेक्सटॉर्शन के जरिए युवकों को धमका कर पैसे मांगे जा रहे थे, जिससे तंग आकर दो युवकों ने आत्महत्या कर ली। पुणे पुलिस घटना की जांच कर रही थी। पुणे पुलिस ने उन मोबाइल नंबरों की लोकेशन ट्रेस की, जिनसे इन युवकों से रंगदारी मांगी जा रही थी। जिसका लोकेशन राजस्थान के अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ तालुका में गुरुगोठडी गांव था।

ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला किया

पुणे पुलिस की एक टीम तुरंत उस गांव पहुंची और वहां से अनवर खान नाम के शख्स को गिरफ्तार करने की कोशिश की. हालांकि, तभी गांव के लोगों ने पुणे पुलिस की टीम पर हमला कर दिया। हालांकि आरोपी को छुड़ाने का प्रयास असफल रहा और पुणे पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाब रही।

पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

पुलिस ने जब आरोपी अनवर से पूछताछ की तो उसने कई चौंकाने वाली बातें बताईं। उसने पुलिस से कहा कि गुरुगोठडी गांव के करीब 2500 पुरुष और महिलाएं सेक्सटॉर्शन रैकेट में शामिल हैं। यह सुनकर पुलिस अधिकारी भी हैरान हो गए।

ऐसे बनाते थे शिकार

आरोपी ग्रामीण सोशल मीडिया पर फेक अकाउंट बनाते थे। उसके बाद युवकों से लड़की बनकर बात करते थे और कुछ दिन में झांसे में लेकर उनका वीडियो कॉल के जरिए फोटो और वीडियो हासिल कर लेते थे। इसके बाद इन तस्वीरों को मॉर्फ कर अर्थनग्न किया जाता और पीड़ित को भेजा जाता था। इसके बाद उन्हें ब्लैकमेल कर पैसों की मांग की जाती थी।

दो युवकों ने की आत्महत्या

ऐसे ही एक मामले में पुणे के शंतनु वाडकर और अमोल गायकवाड ने बार-बार पैसे की मांग के चलते आत्महत्या कर ली थी। इस घटना के बाद पुणे पुलिस ने टीम गठित की और गहन जांच कर मामले का पर्दाफाश किया है।

Published on:
22 Nov 2022 05:05 pm
Also Read
View All

अगली खबर