5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाराष्ट्र में धोती पर सिग्नेचर आंदोलन कर राज्यपाल को हटाने की मांग, लगाए गए नारे

महाराष्ट्र में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का मुद्दा अभी भी गरमाया हुआ हैं। राज्यपाल को लेकर महाराष्ट्र के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन किया गया। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा था कि छत्रपति शिवाजी महाराज पुराने जमाने के हीरो हैं, अब नितिन गडकरी आदर्श हैं। राज्यपाल के इस बयान के बाद उनके खिलाफ पुणे में सिग्नेचर आंदोलन किया गया।

2 min read
Google source verification
signature_movement_on_dhoti.jpg

Signature Movement on Dhoti

महाराष्ट्र में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का मुद्दा अभी भी गरमाया हुआ हैं। कुछ दिनों पहले राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने छत्रपति शिवाजी महाराज के खिलाफ एक विवादित बयान दिया था जिसको लेकर पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन जारी है। इस बीच राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के खिलाफ पुणे में सिग्नेचर आंदोलन किया गया। इस दौरान धोती पर सिग्नेचर कर नारेबाजी की गई। स्वराज्य संस्था के प्रवक्ता डॉक्टर धनंजय जाधव ने कहा कि राज्यपाल कोश्यारी को निष्कासित नहीं किया तो उनके प्रोग्राम कैंसिल कर राजभवन पर ताला लगाया जाएगा।

कुछ दिनों पहले राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा था कि छत्रपति शिवाजी महाराज पुराने जमाने के हीरो हैं, अब नितिन गडकरी आदर्श हैं। राज्यपाल के इस बयान के बाद से ही उनकी आलोचना की जा रही है। राज्यपाल कोश्यारी द्वारा दिए गए विवादित बयान को लेकर स्वराज्य संस्था की तरफ से बयान दिया गया। यह भी पढ़े: नासिक में लव जिहाद के खिलाफ सड़कों पर विरोध प्रदर्शन, आफताब को फांसी देने की मांग

इसके साथ ही धोती पर सिग्नेचर कर अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने 'राज्यपाल को हटाओ, स्वाभिमान बचाओ', 'छत्रपति शिवाजी महाराज की जय' जैसे नारे भी लगाए। बता दें कि इससे पहले, महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र बंद की चेतावनी दी थी। उद्धव ठाकरे ने कहा था कि तमाम पार्टियों से अपील की है कि वे महाराष्ट्र बंद के लिए एक साथ आएं।

उद्धव ठाकरे ने केंद्र सरकार से राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी पर कार्रवाई की मांग करते हुए 2 से 5 दिन का समय दिया था। उद्धव कोश्यारी ठाकरे ने कहा था कि अगर राज्यपाल पर कार्रवाई नहीं हुई तो महाराष्ट्र बंद करेंगे। इतना ही नहीं ठाकरे ने महाराष्ट्र सरकार को दी चुनौती देते हुए कहा कि हिम्मत है तो शिवाजी महाराज के अपमान के मुद्दे पर बीजेपी का साथ छोड़कर बाहर आए, जैसे हमने वीर सावरकर के अपमान पर एमवीए से बाहर आने की चेतावनी दी थी।