6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आरटीआई से हुआ खुलासा,मनपा अस्पतालों में तकनीशियन और औषध निर्माता के कई पद खाली

प्रयोगशाला तकनीशियन और औषध निर्माता विभाग में इन महत्वपूर्ण खाली पड़े पदों के चलते आम मरीजों को बाहर से निजी सेवाओं को लेने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है...
2 min read
Google source verification

पुणे

image

Prateek Saini

Sep 19, 2018

बृहन्मुंबई महानगरपालिका

बृहन्मुंबई महानगरपालिका

(पत्रिका ब्यूरो,मुंबई): बृहन्मुंबई महानगरपालिका के अंतर्गत आने वालें सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के अस्पतालों में प्रयोगशाला तकनीशियन और औषध निर्माता के कई पद खाली होने की जानकारी आरटीआई से उजागर हुई है। आरटीआई से जानकारी देते हुए मुंबई महानगरपालिका के सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि प्रयोगशाला तकनीशियन की 67 और औषध निर्माता के कुल 62 पद रिक्त हैं। खाली पड़े इन अहम पदों के चलते आम मरीजों को अब निजी सेवा लेने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

बाहरी सेवाओं के लिए मजबूर हुए आम मरीज

विदित हो कि मुंबई महानगरपालिका के सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग ने प्रयोगशाला तकनीशियन, औषध निर्माता और एक्स-रे तकनीशियन पदों की जानकारी आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने मांगी थी। मुंबई महानगरपालिका के सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग की सह प्रमुख कर्मचारी अधिकारी (स्वास्थ्य) मीनल पानट ने कुल पद और रिक्त पदों के आंकड़े दिए हैं। इन आंकड़ों के अनुसार, प्रयोगशाला तकनीशियन के कुल 203 पद हैं, जिनमें से 67 पद रिक्त हैं, वहीं औषध निर्माता के कुल 234 पदों में से 62 पद खाली पड़े हैं। इसके अलावा एक्स-रे तकनीशियन के कुल 14 पद हैं, जिनमें से सिर्फ एक पद ही खाली है।

आम आदमी को उठानी पड़ रही परेशानी

इन पदों के खाली होने से आम आदमी को बहुत परेशानी हो रही है। कर्मचारियों के अभाव में काम सुचारू रूप से नहीं हो पाता है। प्रयोगशाला तकनीशियन और औषध निर्माता विभाग में इन महत्वपूर्ण खाली पड़े पदों के चलते आम मरीजों को बाहर से निजी सेवाओं को लेने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

यह भी पढे:यहां से शुरू हुई पेट्रोल की तस्करी, मिल रहा इतने रुपए सस्ता कि सुनकर नहीं होगा यकीन

यह भी पढे: मनोज तिवारी पर SC सख्त, सील मकान का ताला तोड़ने पर नोटिस जारी, 25 सितंबर को पेश होने का आदेश

यह भी पढे: मुंबई: लोकल ट्रेन में सफर के दौरान गिरे तीन यात्री, एक की मौत