21 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

epaper_icon

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

अब यात्रियों को रेलगाड़ियों में चढ़ने-उतरने में होगी आसानी, ऐसे होंगे प्लेटफार्म

जोधपुर मंडल के 36 स्टेशनों के प्लेटफॉर्म पर होगा कार्य
less than 1 minute read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Dec 15, 2023

अब यात्रियों को रेलगाड़ियों में चढ़ने-उतरने में होगी आसानी, ऐसे होंगे प्लेटफार्म

अब यात्रियों को रेलगाड़ियों में चढ़ने-उतरने में होगी आसानी, ऐसे होंगे प्लेटफार्म

उत्तर पश्चिम रेलवे जोधपुर मंडल में इलेक्ट्रिक लाइन बिछ गई है। कई रेलगाड़ियों का संचालन भी शुरू हो गया है। कई रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफार्म नीचे होने से यात्रियों को ट्रेनों में चढ़ने व उतरने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके समाधान के लिए मंडल के 36 स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म को ऊंचा किया जाएगा। मंडल के 22 स्टेशनों पर कार्य शुरू हो गया है। वहीं तिलवाड़ा स्टेशन पर कार्य पूरा कर लिया गया है।

मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि छोटे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म नीचे होने के कारण यात्रियों को असुविधा होती है। कई यात्री गिरकर चोटिल हो जाते है। कम ऊंचाई वाले प्लेटफॉर्म पर रेलयात्रा के दौरान दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों को रेलगाड़ियों में उतरने-चढ़ने में सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है।

रोहट स्टेशन पर भी ऊंचा होगा प्लेटफॉर्म
पाली जिले के रोहट रेलवे स्टेशन को भी ऊंचा किया जाएगा। इसके अलावा जोधपुर रेल मंडल के गच्छीपुरा, बोरावड, कुचामन सिटी, तिलवाड़ा, परबतसर, खजवाना, परलू, शैतानसिंह नगर, भाचभर, बालसमंद, भीमरलाई, बनिया सांडा धोरा, कवास, जनियाना, जसाई, जेठा चांदन, मारवाड़ बिठडी, श्रीबालाजी, हरलाया, मुनाबाव, बदवासी, गडरा रोड, उदारामसर, गुढ़ा, गोविंदी मारवाड़, मारवाड़ छापरी, सालावास, श्री भादरिया लाठी, गोल, दुंदाड़ा, नया खारडिया, तालछापर, पीपाड़ रोड, गागरिया व रामसर स्टेशनों को ऊंचा किया जाएगा।