
मनोज पांडेय ने कहा, मामले की जानकारी के बाद ही कुछ बोलेंगे
यूपी एसटीएफ ने गुरुवार दोपहर को झांसी में हुए कथित एनकाउटंर में असद को मार गिराया है। यूपी एसटीएफ के एडीजी अमिताभ यश ने इसकी पुष्टि कर दी है। मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के सीनियर नेता और विधायक मनोज पांडेय इस पर कुछ कहने से बचते देखे गए।
मनोज पांडेय से एक न्यूज चैनल ने जब सवाल किया कि असद और उसके एक साथी का एनकाउंटर हुआ है तो उन्होंने कहा कि मुझे इसकी जानकारी नहीं है। मैं पहले इस पर जानकारी करूंगा। इसके बाद ही मैं इस पर कमेंट करूंगा।
अखिलेश ने कहा-ध्यान भटकाने की कोशिश
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इस एनकाउंटर पर ट्वीट कर लिखा, झूठे एनकाउंटर करके भाजपा सरकार सच्चे मुद्दों से ध्यान भटकाना चाह रही है। भाजपाई न्यायालय में विश्वास ही नहीं करते हैं। आज के व हालिया एनकाउंटरों की भी गहन जांच-पड़ताल हो व दोषियों को छोड़ा न जाए। सही-गलत के फैसलों का अधिकार सत्ता का नहीं होता है। भाजपा भाईचारे के खिलाफ है।
Updated on:
13 Apr 2023 04:05 pm
Published on:
13 Apr 2023 04:04 pm
बड़ी खबरें
View Allरायबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
