24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायबरेली

पूर्व कांग्रेसी को सोनिया गांधी के खिलाफ टिकट दिए जाने के बाद भाजपाईयों में जश्न

लोकसभा चुनाव को लेकर बुधवार को रायबरेली की वीवीआईपी सीट से भाजपा प्रत्याशी का भी नाम घोषित कर दिया गया है।

Google source verification

रायबरेली. लोकसभा चुनाव को लेकर बुधवार को रायबरेली की वीवीआईपी सीट से भाजपा प्रत्याशी का भी नाम घोषित कर दिया गया है। रायबरेली कांग्रेस का गढ़ माना जाता है और यहां से गांधी परिवार काफी समय से जीत हासिल करती चली आ रही है। लेकिन इस बार रायबरेली में कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह को टिकट दिया गया है। दिनेश प्रताप सिंह के एक भाई कांग्रेस के विधायक हैं। वहीं दूसरे भाई जिला पंचायत अध्यक्ष व भाजपा नेता हैं। दिनेश प्रताप सिंह को टिकट दिए जाने से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में खुशी की लहर है।

ये भी पढ़ें- भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की एक और लिस्ट, मुलायम, अखिलेश व सोनिया गांधी के खिलाफ इन्हें दिया टिकट, इस लिस्ट से मची खलबली

1996, 1998 में भारतीय जनता पार्टी से अशोक कुमार सिंह यहां का सांसदीय चुनाव जीता था। 1977 में जनता पार्टी से राजनारायण ने चुनाव लड़ा था। यह तीन बार ही फेरबदल हुआ है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के खाते में 2 बार, जनता पार्टी के एक बार यह सीट गई थी।

रायबरेली में भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह को टिकट मिलने पर पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त खुशी की लहर है। लोगों ने पटाखे अबीर गुलाल लगाकर एक-दूसरे को बधाइयां दीं। वहीं कांग्रेसियों में कहीं ना कहीं डर है कि कही घर का भेदी लंका न ढाए।

बड़ी खबरें

View All

रायबरेली

उत्तर प्रदेश