
एक बार फिर लड़कियों ने मारी बाजी, रायबरेली की ऐश्वर्या टॉप लिस्ट में शामिल
लखनऊ. CBSE बोर्ड के Class 12th Result 2019 के रिजल्ट जारी कर दिये गये हैं। स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट CBSE की आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.nic.in पर देख सकते हैं। इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। इस साल पासिंग पर्सेंटेज 83.4 % रहा। गाजियाबाद की डीपीएस मेरठ की हंसिका शुक्ला 499 और एसवी पब्लिक स्कूल, मुजफ्फरनगर की करिश्मा अरोरा भी 499 के साथ टॉपर रही। टॉपर हंसिका शुक्ला को अंग्रेजी में 99 अंक मिले और इतिहास, राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान और हिंदुस्तानी वोकल विषय सहित अन्य विषयों में 100 अंक हासिल किए। दूसरे स्थान पर 498 अंकों के साथ गौरांगी चावला (निर्मल आश्रम, दीपमाला पब्लिक स्कूल, ऋषिकेश), ऐश्वर्या (केंद्रीय विद्यालय, रायबरेली) और भव्या (BRSK पब्लिक स्कूल, जींद, हरियाणा) रहीं।
इस बार एग्जाम में 12.9 लाख लड़कियां और 18.1 लाख लड़के शामिल थे। जहां 88.7 फीसदी लड़कियां पास हुई हैं, वहीं लड़कों के लिए यह आंकड़ा 79.4 फीसदी रहा है। 83.3 ट्रांसजेंडर पास हुए हैं। CBSE Class 12th board exams 15 फरवरी से शुरू हुई थी और 4 अप्रैल को खत्म हुई थी। वहीं Class 10 exams 21 फरवरी को शुरू हुई थी और 29 मार्च को खत्म हुई थी। CBSE Board Class 12 Exam में कुल 31 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। इनमें 12.9 लाख लड़कियां और 18.1 लाख लड़के शामिल थे।
Updated on:
02 May 2019 02:49 pm
Published on:
02 May 2019 02:08 pm
बड़ी खबरें
View Allरायबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
