4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने Article 370 का किया समर्थन, ट्विटर यूजर्स ने लिखा आप तो कांग्रेसी हो? मिला ये जवाब

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार (Narendra Modi Govrnment) ने जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) को लेकर ऐतिहासिक फैसला लिया है।

less than 1 minute read
Google source verification
lucknow

कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने Article 370 का किया समर्थन, ट्विटर यूजर्स ने लिखा आप तो कांग्रेसी हो? मिला ये जवाब

रायबरेली. केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार (Narendra Modi Govrnment) ने जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) को लेकर ऐतिहासिक फैसला लिया है। जम्मू-कश्मीर अब अलग केंद्र शासित राज्य बन गया है और लद्दाख (Laddakh) भी अलग प्रदेश बन गया है। राज्यसभा (Rajyasabha) में सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) ने जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन बिल पेश किया, जो एक लंबी बहस के बाद पारित हो गया। अब मंगलवार को इस बिल को लोकसभा में पेश किया जाएगा, जिसके बाद नए प्रस्ताव को लागू कर दिया जाएगा। वहीं, रायबरेली से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह (Congress MLA Aditi Singh) ने पार्टी के रुख से इतर अपनी राय रखी है।

ट्विटर पर अदिति सिंह ने हैशटैग आर्टिकल 370 के साथ 'युनाइटेड वी स्टैंड, जय हिंद' लिखा। इस पर एक ट्विटर यूजर ने उनसे पूछा कि आप तो कांग्रेसी हैं, इस पर उन्होंने जवाब दिया, 'मैं एक हिंदुस्तानी हूं'। बता दें कि 29 साल की अदिति पांच बार इलाके से विधायक रहे अखिलेश सिंह की बेटी हैं। उन्होंने राजनीति में अपना कदम 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के दौरान रखा है। वह प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) की करीबी मानी जाती हैं। अदिति ने अमेरिका के ड्यूक विश्वविद्यालय (Duke University) से मैनेजमेंट स्टडी में मास्टर्स की पढ़ाई की हैं।

वहीं, कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता और सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के करीबी माने जाने वाले जनार्दन द्विवेदी (Janardan Dwivedi) ने केंद्र सरकार के इस फैसले का स्‍वागत किया है। उन्‍होंने कहा, ''मेरे राजनीतिक गुरू राम मनोहर लोहिया हमेशा इस आर्टिकल के खिलाफ थे। भले देर से ही सही, इतिहास की एक गलती को अब दुरुस्‍त किया गया है। मैं इसका स्‍वागत करता हूं। ''

Story Loader