
किसान की मौत पर किसान नेताओं ने शासन और प्रशासन पर उठाये गम्भीर सवाल
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
रायबरेली . चार दिन पहले कर्ज में डूबे किसान ने आत्महत्या कर ली थी, प्रशासन द्वारा सहायता व संज्ञान न लिए जाने से नाराज अखिल भारतीय किसान महासभा की जिला इकाई के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपा गया हैं।किसान नेताओ ने कहा कि किसान द्वारा आत्महत्या मामले की जांच व प्रशासन द्वारा मदद न कि गई तो मृतक के गाँव मे आंदोलन किया जायेगा।
किसान की मौत पर किसान नेताओ ने उठाये सवाल
दरअसल 4 दिन पहले रायबरेली के खीरो थाना क्षेत्र के कसौली गांव में किसान अमरेंद्र का शव पेड़ से लटकता हुआ पुलिस ने बरामद किया था। परिजनों ने बताया था कि अमरेंद्र ने बैंक से कर्ज लिया था जिसकी बार बार नोटिस आ रही थी उधर बिजली का बिल बकाए पर कनेक्शन काट कर वसूली की नोटिस जारी हुई थी। कर्ज के बोझ और वसूली के दबाव में आत्महत्या कर ली ।कर्ज में डूबे किसान की आत्महत्या मामले को लेकर अखिल भारतीय किसान महासभा के नेताओ ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर सिटी मजिस्ट्रेट को अपनी मांगों का ज्ञापन भी दिया।
किसान- मजदूर नेताओ ने कहा
किसान- मजदूर नेताओ ने कहा मोदी सरकार पूजीपतियों के हजारों- लाखों करोड रूपये कर्ज हर साल माफ कर रही है मगर किसान की कर्ज माफी के लिए उनके पास पैसे नही है,कर्ज मे फंस कर जिस चिंता मे अमरेन्द्र था उससे आज हर किसान गुजर रहा है।
Updated on:
08 Mar 2021 11:09 pm
Published on:
08 Mar 2021 11:02 pm
बड़ी खबरें
View Allरायबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
