भारतीय किसान यूनियन ब्लॉक उपाध्यछ राजकुमार चौधरी एवं मौजूदा प्रधान रामहेतु की अगुवाई में बन रहे मार्ग से ग्रामीणों को अब दर्जनों गांव तक जाने के लिए चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। चौधरी ने बताया कि इस रास्ते को बनवाने की मांग पिछले 10 सालों से बराबर की जा रही थी। परंतु मार्ग बन नहीं पा रहा था। फिर किसानों ने एकजुटता दिखाई और चंदा लगाकर 1 किलोमीटर लंबा तीन मीटर चौड़ा मार्ग बनवाने का निर्णय लिया गया है। यह संपर्क मार्ग बांदा बहराइच हाईवे से बबूरिया पुल चंदापुर मार्ग को जोड़ने का काम करेग। सीधा रास्ता बन जाने से किसानों, मजदूरों व राहगीरों को अब और सुविधा हो जाएगी। इस मौके पर आसाराम, अमरीश कुमार, अंकित, बरसाती आदि लोग मौजूद रहे।