
रायबरेली में रेलकोच फैक्ट्री के सेल शॉप मे लगी आग,फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
रायबरेली . लालगंज मॉडर्न रेल कोच कारखाने में उस समय अफरा-तफरी मच गई,जब अचानक सेल शॉप में आग की लपटें दिखाई पड़ने लगी। वहां पर काम करने वाले कर्मचारियों ने वहां से भागकर दूर खड़े होकर आग की सूचना उच्च अधिकारियों को और फायर बिग्रेड को दी। सूचना मिलते ही अधिकारियों ने फायर ब्रिगेड के साथ मौके पर पहुंचकर आग आग बुझाने की कोशिश की गई। फिलहाल आग कैसे लगी और कितना नुकसान हुआ है इसकी जानकारी कोई भी अधिकारी देने को तैयार नहीं है।
रायबरेली में रेलकोच फैक्ट्री के सेल शॉप मे लगी आग
लालगंज के मॉडर्न रेलकोच कारखाने परिसर के सेल शॉप में देर रात अज्ञात कारणों से आग लगने से हड़कंप मच गया। जिसमें लाखों रुपए की संपत्ति का नुकसान अनुमान लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है सेल शॉप में दक्षिण कोरिया की सिस कंपनी ऑटोमेटेड मशीन के जिंक में सेल बनाने का काम चल रहा था। जिसमें अचानक मशीनों से आग लग गई। और आग की लिपटे उठने लगी। जिसके बाद धू-धू कर जलने लगा। आनन-फानन में किसी तरह कर्मचारियों ने अपनी जान बचाई। और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई जिसमें फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। जिसके बाद मॉडर्न रेलकोच कारखाने के प्रशासनिक अमला मामले की जांच में जुट गए और कुछ घण्टो के बाद आग पर काबू पाया जा सका। फिलहाल नुकसान कितना हुआ इस विषय मे कोई भी अधिकारी बोलने को तेया नही है।
Updated on:
08 Mar 2021 09:04 am
Published on:
07 Mar 2021 11:39 pm
बड़ी खबरें
View Allरायबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
