31 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Raebareli News: पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने लव जिहाद पर कही बड़ी बात, सुनाई खरी-खरी

Raebareli News: पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने रायबरेली में लव जिहाद पर बड़ा बयान दिया है। इसी के साथ लोकसभा चुनाव 2024 के प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की।

3 min read
Google source verification
Former Union Minister Shahnawaz Hussain love jihad UP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन रविवार अपने निजी दौरे पर आये थे। उन्होंने जेल गार्डेन रोड स्थित नेत्र विशेषज्ञ डॉ. संजय रस्तोगी के आवास में मीडिया से बातें की। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव समय पर होंगे। मिशन 2019 में अमेठी हमारी हुई। मिशन 2024 में रायबरेली की बारी है। कांग्रेस को चुनावी पंक्षी बताते हुए कहा कि चुनाव के समय कांग्रेसी आते हैं और बाकी समय घूमते रहते हैं। लव जिहाद के सवाल पर राष्ट्रीय प्रवक्ता बोले कि भाजपा हमेशा इसके खिलाफ रही है। सभी को प्यार करना चाहिए, लव जिहाद नहीं।

हिंदू से अच्छा दोस्त और नरेंद्र मोदी से अच्छा नेता मुसलमानों को कहीं नहीं मिलेगा

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी को विपक्ष जितनी खरी-खोटी सुनाएगा, उतना ही ज्यादा जनता उनको दुआ देगी। कर्नाटक के विधानसभा चुनाव के दौरान बजरंग बली के नारे लगाए जाने पर राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि यह तो कोई कहीं भी लगा सकता है। सारे जहां से अच्छा, हिंदुस्तां हमारा... कहते हुए शाहनवाज ने कहा कि भारत से अच्छा देश, हिंदू से अच्छा दोस्त और नरेंद्र मोदी से अच्छा नेता मुसलमानों को कहीं नहीं मिलेगा।

केजरीवाल की जुबान मर्यादा में नहीं रहती है

उन्होंने कहा की 2024 में भी अल्पसंख्यकों का वोट भाजपा को ही जाएगा। भारत का संविधान अच्छा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के सवाल पर बोले की उनकी जुबान मर्यादा में नहीं रहती। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस के राज में सबसे ज्यादा उत्पीड़न मुस्लिमों का हुआ है।

इसलिए पहुंचे थे राष्ट्रिय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन रविवार को दोपहर में मौलाना राबे हसनी नदवी के तकिया स्थित आवास पहुंचे। आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष रहे मौलाना राबे का कुछ महीने पहले ही निधन हो गया था। शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे शाहनवाज ने मौलाना राबे की मजार पर जाकर फातिहा पढ़ा। राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि मौलाना राबे के निधन से पूरे हिंदुस्तान के लोग मायूस हुए। उन्होंने बताया कि मुस्लिम स्कॉलर मौलाना राबे के कहने पर ही लखनऊ से जद्दा तक की फ्लाइट चलाई गई थी।

से अच्छा दोस्त और नरेंद्र मोदी से अच्छा नेता मुसलमानों को कहीं नहीं मिलेगा

ये स्टोरी मिश्रा राजीवरंजन ने लिखी है। राजीव पत्रिका उत्तर प्रदेश के साथ इंटर्नशिप कर रहे हैं।

Story Loader