
रायबरेली में परास्नातक तो कहीं बिना साक्षर सदस्य दिखाएंगे ग्राम पंचायतों को नया रास्ता
पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
रायबरेली. जिला पंचायत चुनाव मैं अब शिक्षित पंचायत सदस्य अपने कार्य को नई तरह से अंजाम देंगे । जिससे गांव में विकास भी होगा साथ ही जो शिक्षित नहीं है वह अपने अनुभव से गांव के लोगों के विकास के साथ-साथ नई रोशनी लाएंगे ।जिससे ग्राम पंचायतों में आधुनिक सुख सुविधाओं का ग्रामीण इसका फायदा उठा सकेंगे। ऐसा ही कुछ जिले के ऊंचाहार में देखने को मिला।जहां बिना तीन परास्नातक और तीन बिनाशिक्षित एक ही ब्लॉक में देखने को मिले।
कुछ पंचायत सदस्य अपने अनुभव से तो पढ़े-लिखे सदस्य दिखाएंगे ग्राम पंचायत को नया रास्ता
गांव की सत्ता पर काबिज हुए प्रधान की शैक्षिक स्थित इस बार बेहतर है । ऊंचाहार की कुल 54 ग्राम पंचायतों में विजय श्री हासिल करने वाले तीन प्रधान परास्नातक हैं , जबकि निरक्षर प्रधान की संख्या मात्र तीन है । ऊंचाहार के गांव खोजनपुर से प्रधान चुनी गई राची गुप्ता , सवैया धनी से चुनी गई संगीता देवी और मदारीपुर से चुने गए मनीष सिंह परास्नातक है । इनके अलावा जब्बारीपुर से अनिल कुमार , सलीमपुर भैरों से शिव मूरत, खालिकपुर से प्रदीप कुमार, आइमा जहानिया से मनीष गौतम, मोखरा से आनंद कुमार और गंगौली से बबीता यादव ने इंटर तक शिक्षा प्राप्त की है । दूसरी ओर सेमरी रानापुर के प्रधान गिरधारीलाल , हटवा गांव की प्रधान सुमित्रादेवी और खुर्रमपुर गांव की प्रधान निर्मला देवी निरक्षर हैं । कल्याणी के प्रधान नागराज और पट्टी रहस कैथवल के प्रधान फूल चन्द्र मात्र साक्षर हैं ।
Published on:
05 May 2021 11:09 pm

बड़ी खबरें
View Allरायबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
