UP Nikay Result 2023: समाजवादी पार्टी के विधायक राकेश सिंह ने जिस भाजपा नेता को पीटा था, उसकी पत्नी ने निकाय चुनाव में जीत हासिल की है।
UP Nikay Result 2023: निकाय चुनाव में मतगणना संपन्न हो गई है। भाजपा ने 17 नगर निगमों में जीत हासिल की है। वहीं नगर पालिका में 94 सीट हासिल की है। वहीं नगर पंचायत में 196 सीट प्राप्त की है। वहीं अमेठी में भी भाजपा ने जीत दर्ज की है। अमेठी की गौरीगंज सीट भाजपा कैंडिडेट रश्मि सिंह ने सपा प्रत्याशी तारा को 2119 वोटों से करारी हार दी है।
आपको बाता दें कि दो दिन पहले गौरीगंज के सपा विधायक ने यहां से जीती प्रत्याशी रश्मी के पति दीपक सिंह की थाने के अंदर ही पीटाई की थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर बेहद वायरल हुआ था। इस मामले में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की थी। पुलिस ने सपा एमएलए राकेश सिंह के तीन भाइयों, बेटे, भतीजे समेत 12 लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज की थी। वहीं सपा विधायक राकेश सिंह ने भी भाजपा नेता दीपक पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की मजिस्ट्रेटी जांच की मांग की थी।