1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रधानमंत्री का न्यू इंडिया विजन, युवाओं को कौशल विकास के तहत रोजगार दिलाने की कोशिश

बछरावां नेहरू युवा केंद्र द्वारा बछरावां लालगंज रोड पर कौशल विकास मिशन के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

2 min read
Google source verification

रायबरेली. जिले में युवाओं को कौशल विकास के तहत लोगों को रोजगार दिलाने की कोशिश की जा रही है, क्योंकि आज कल प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना उन युवाओं को आकर्षण कर रही है, जो अपने दम से खुद रोजगार कमाने की कोशिश कर रहे है। साथ ही वह आने वाले वक्त में दूसरों को भी रोजगार दे सके। इसलिये सरकार ने गांव हो या शहर सभी जगह इस योजना का प्रचार प्रसार कर रहे है। जिससे कोई सरकार नौकरी के भरोसे न रहे।

बछरावां नेहरू युवा केंद्र द्वारा बछरावां लालगंज रोड पर कौशल विकास मिशन के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि समाजसेवी व पत्रकार अमित चैधरी ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कौशल विकास मिशन योजना भारत सरकार की अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है इसका लाभ उठाकर युवक या युवतीयां रोजगारपरक कार्यों को सीख कर अपना स्वरोजगार स्थापित कर सकती हैं जिसके द्वारा आत्म निर्भर होकर सम्मान के साथ जीवन जिया जा सकता है।


विशिष्ट अतिथि पत्रकार मानस तिवारी ने कहा किआज के प्रतियोगी दौर में प्रत्येक छात्र व छात्राओं को स्वरोजगार की तरफ बढ़ना चाहिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न स्कीमों वह बैंकों की स्कीमों का लाभ लेना चाहिए। इस अवसर पर प्रशिक्षक हर्षवर्धन सिंह ने नेहरू युवा केंद्र की गतिविधियों पर प्रकाश डाला और बताया कि की प्रतिभाओं को निखारने का कारण संगठन कर रहा है नेहरू युवा केंद्र का मुख्य कार्य ग्रामीण युवाओं को जागरुक करना युवा मंडल का गठन करना और इंहीं युवा मंडलों के माध्यम से केंद्र सरकार व राज्य सरकार की नीतियों को गांव गांव तक पहुंचाना है इसके बाद उन्होंने कहा केंद्र सरकार की योजनाओं पर युवाओं को जरूर नजर रखनी चाहिए।

कौशल विकास मिशन के अमित वर्मा ने प्रधानमंत्री की न्यू इंडिया विजन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उसका लक्ष्य 2017 से 22 तक है न्यू इंडिया का असर भारत की अर्थव्यवस्था प्रशासन समाज में सकारात्मक बदलाव से है।उड़ान योजना के अंतर्गत न्यूनतम हवाई किराया 3500 कर दिया गया है जिसके द्वारा मध्यम वर्गीय लोगों को लाभ मिलेगा।कार्यक्रम का कुशल संचालन सचिन वर्मा व स्वप्निल वर्मा ने किया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।

Story Loader