रायबरेली

रायबरेली पुलिस ने टॉप टेन अपराधी पप्पू चिकना के खिलाफ की यह बड़ी कार्रवाई,करोड़ों की संपत्ति की कुर्क

रायबरेली पुलिस ने टॉप टेन अपराधी पप्पू चिकना के खिलाफ की यह बड़ी कार्रवाई,करोड़ों की संपत्ति की कुर्क

less than 1 minute read
Jun 11, 2021
रायबरेली पुलिस ने टॉप टेन अपराधी पप्पू चिकना के खिलाफ की यह बड़ी कार्रवाई,करोड़ों की संपत्ति की कुर्क

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

रायबरेली. यूपी की योगी सरकार लगातार अपराधियों पर नकेल कसती नजर आ रही है।विधानसभा के चुनाव के नजदीक आते ही टॉप टेन अपराधियों की लिस्ट तैयार कर पुलिस ने कार्रवाई करना शुरू कर दिया। ऐसा ही शुक्रवार की दोपहर में सदर कोतवाली पुलिस ने जिले में सक्रिय अपराधी पप्पू चिकना उर्फ खालिद की करोड़ो की संपत्ति कुर्क कर दी।पुलिस ने ढोल नगाड़ों के साथ पहले तो मुनादी की फिर नोटिस चस्पा कर तीन मंजिला मकान व एक लग्जरी गाड़ी बरामद की।कुल सम्पत्ति सवा दो करोड़ की बताई जा रही है।पप्पू चिकना के ऊपर हाल ही में गैंगेस्टर का मुकदमा दर्ज था और वो लगातार फरार था।

टॉप 10 अपराधी पप्पू चिकना पर कि यह बड़ी कार्रवाई

तस्वीरों में बज रहा ढोल नगाड़ा किसी मांगलिक कार्य का नही बल्कि जिले के शातिर अपराधी पप्पू चिकना के घर की कुर्की के लिए पुलिस द्वारा की जा रही मुनादी है।पुलिस गैंगेस्टर के एक मामले में उसकी तलाश कर रही थी और वो फरार था।पप्पू चिकना सदर कोतवाली में एम डी 07 का सक्रिय सदस्य है।उसपर एक दर्जन से ज्यादा गंभीर मुकदमे दर्ज है।गैंगेस्टर के एक मामले में पुलिस उसकी तलाश कर रही थी और वो लगातार फरार चल रहा था तो आज सदर पुलिस ने भारी पुलिस बल के साथ उसके मकान व एक इंनोवा गाड़ी कुर्क कर दी।

रायबरेली एसपी श्लोक कुमार ने बताया

जिले का टॉप टेन शातिर अपराधी पप्पू चिकना सदर कोतवाली में एम डी 07 का सक्रिय सदस्य है।उसपर एक दर्जन से ज्यादा गंभीर मुकदमे दर्ज है।गैंगेस्टर के एक मामले में पुलिस उसकी तलाश कर रही थी और वो लगातार फरार चल रहा था तो आज सदर पुलिस ने भारी पुलिस बल के साथ उसके मकान व एक इंनोवा गाड़ी कुर्क कर दी। उसकी संपत्ति करीब सवा दो करोड़ कुर्क कर ली गई ।

Published on:
11 Jun 2021 10:22 pm
Also Read
View All

अगली खबर