4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत सात दिन में 17 हजार गरीबों में 85 हजार क्विंटल गेहूं और चावल किया गया वितरण

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत सात दिन में 17 हजार गरीबों में 85 हजार क्विंटल गेहूं और चावल किया गया वितरण

2 min read
Google source verification
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत सात दिन में 17 हजार गरीबों में 85 हजार क्विंटल गेहूं और चावल किया गया वितरण

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत सात दिन में 17 हजार गरीबों में 85 हजार क्विंटल गेहूं और चावल किया गया वितरण

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
रायबरेली. यूपी सरकार राशन वितरण को लेकर प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को यह निर्देश दे चुकी है कि कोई भी भूख से मौत न हो न ही कोई परिवार राशन से वंचित हो। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत गरीबों में सात दिन में जिला प्रशासन ने 80 फीसदी मुफ्त राशन का काम पूरा हो कराया गया है। जिले भर की 1049 दुकानों पर अब तक करीब 17 हजार गरीबों में 85 हजार क्विंटल से अधिक गेहूं और चावल का वितरण किया जा चुका है। आगामी 15 जून तक कोटेदारों को पीओएस मशीन से शत प्रतिशत राशन वितरण के आदेश दिए गए हैं।

सात दिन में 17 हजार गरीबों में 85 हजार क्विंटल गेहूं और चावल किया गया वितरण

जिले में लगातार कोरोना बीमारी से परेशान आम जनता को राशन की दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा है। इस बात को लेकर जिला प्रशासन ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत बीती तीन जून से राशन वितरण शुरू कराया गया है। कोरोना संक्रमण से बचने और बचाने के लिए कोटे की दुकानों पर कार्डधारकों को खड़े होने के लिए गोले बनवा कर एवं दूरी बनाकर कोटेदारों ने राशन का वितरण कराया है। राशन लेने वालों ने कहीं कहीं पर ऐतराज भी जताया कि पहले हमको राशन दो, इस बात को लेकर झंझट भी हुआ लेकिन प्रशासन के नियमनुसार ही सभी को राशन वितरण किया गया था।

पीआरओ मशीन में अंगूठा लगाने से पहले हाथों को कराया गया सैनिटाइज

पीआरओ मशीन में अंगूठा लगाने से पहले हाथों को सैनिटाइज भी कराया जा रहा है। इसके लिए विभाग की ओर से सभी कोटेदारों को सैनिटाइजर और मास्क दिए गए हैं।शासन की मंशा पर सभी यूनिटों पर पांच-पांच किलो राशन दिया जा रहा है। प्रति यूनिट तीन किलो गेहूं और दो किलो चावल देने की व्यवस्था की गई है। आपूर्ति निरीक्षकों की टीमों ने कोटे की दुकानों का निरीक्षण भी किया और कोटेदारों को राशन वितरण में पूरी ईमानदारी बरतने के निर्देश दिए। सात दिन में करीब 17 लाख यूनिटों पर 80 फीसदी राशन वितरण का काम पूरा हो गया है।

जिलापूर्ति अधिकारी केएन सिंह ने बताया

जिले में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के सभी कोटेदारों को यह निर्देश दिये गये थे कि प्रति यूनिट पांच-पांच किलो मुफ्त राशन वितरण किया जाये। इस प्रकार अब तक 17 लाख यूनिटों का राशन वितरण हो चुका है। सभी गरीबों को पीओएस मशीन से सत्यापित कराने के बाद ही राशन दिया जा रहा है।