31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Raebareli Lok Sabha: गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली में बीजेपी इस नेता पर लगा सकती है दांव, प्रियंका संभालेंगी मां सोनिया की विरासत

Raebareli Lok Sabha Election: इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस को यूपी में 17 सीटें मिली हैं। इनमें से 13 सीटों पर प्रत्याशी घोषित हो चुके हैं। लेकिन बाकी बची चार सीटों में अमेठी और रायबरेली को लेकर कांग्रेस अभी तक असमंजस में दिखाई दे रही है। आइए जानते हैं रायबरेली से कांग्रेस का उम्मीदवार कौन हो सकता है?

2 min read
Google source verification
priyanka_gandhi_will_take_over__legacy_of_mother_sonia_gandhi_in_rae_bareli.jpg

Raebareli Lok Sabha Election

Raebareli Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के राज्यसभा जाने के बाद रायबरेली लोकसभा सीट खाली हो गई है। इसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि रायबरेली से गांधी परिवार का ही सदस्य चुनाव लड़ेगा, लेकिन अभी तक कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। कहा जा रहा है कि गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली में उम्मीदवार को लेकर कांग्रेस में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

दूसरी ओर रायबरेली में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को चुनावी समर में उतारने की मांग तेज है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस हाईकमान ने रायबरेली से प्रियंका गांधी को चुनाव लड़ाने की हरी झंडी भी दे दी है। हालांकि, इसकी अभी औपचारिक घोषणा नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव के लिए बीएसपी ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, हेमा मालिनी के खिलाफ सुरेश सिंह को मिला टिकट

प्रियंका के चुनाव लड़ने से कांग्रेस को यूपी में मिलेगी संजीवनी
प्रियंका गांधी के मैदान में आने से प्रदेश में कांग्रेस को निश्चित ही संजीवनी मिलेगी, लेकिन भाजपा ने भी अभी तक रायबरेली से अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। 2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस उत्तर प्रदेश की एकमात्र रायबरेली सीट पर जीत दर्ज की थी। इसके बाद गांधी परिवार ने रायबरेली के लोगों से दूरी बनाए रखी। बीते पांच सालों में सोनिया गांधी का कई बार कार्यक्रम आया, लेकिन फिर रद्द भी हो गया। ऐसे में इस सीट पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है।


रायबरेली से ताल ठोकेंगी प्रियंका तो बीजेपी लगा सकती है स्थानीय पर दांव
रायबरेली संसदीय सीट पर चर्चा है कि यदि प्रियंका गांधी चुनाव में उतरती हैं तो भाजपा स्थानीय प्रत्याशी पर दांव लगा सकती है। दिनेश प्रताप सिंह पिछला चुनाव लड़ चुके हैं और विधायक डॉ. मनोज पांडेय भाजपा के लिए मजबूत स्तंभ बन गए हैं। हालांकि, दोनों पार्टियों से अभी तक उम्मीदवार की घोषणा नहीं हुई है।


बड़ी खबरें

View All

रायबरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग