5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ठेले पर पति को लादकर अस्पताल पहुंची महिला, वीडियो सामने आने पर मिली मदद

रायबरेली की एक महिला अपने चोटिल पति को इलाज के लिए ठेला पर लादकर जिला अस्पताल पहुंची। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

2 min read
Google source verification
dulhan.gif

रायबरेली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मंगलवार को देर शाम एक महिला अपने पति को ठेला पर बैठाकर पैदल जिला अस्पताल में दवा दिलाने के लिए के लिए पहुंचती है। वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

एंबुलेंस के लिए नहीं थे रुपये
महिला से पूछा गया कि उसे एंबुलेंस नहीं मिली क्या, तो उसने कहा, हमारे पास पैसा नहीं है। हम गरीब है, एंबुलेंस कहां मिलेगी। महिला का नाम सुनीता है्, जिसने बताया, उसके पति रामदुलारे की चोट की वजह से काम धंधा पूरी तरह से बंद हो गया है। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

कुछ दिन पहले हुआ था एक्सीडेंट
महिला ने बताया, ”कुछ दिन पहले उसके पति रामू का एक्सीडेंट हो गया था। आस-पास के लोगों ने दुर्घटना करने वाली गाड़ी को पकड़ कर आरोपी से इलाज के लिए पैसा रामू को दिलाया दिया था। पैसा रामू के पिता ने ले लिया और उसे घर लेकर चले गए।

बीते 3 दिनों से ना तो उसके पति को दवा दिया और न ही उसे कुछ खाने को दिया। खाना मांगने पर घर से भगा भी दिया गया। अब वह इधर-उधर किसी तरह अपने परिवार के साथ रह रही है। अपने पति को दवा दिलाने के लिए अस्पताल ठेला से लेकर आई है।

यह भी पढ़ें: नए साल पर अय्याशी के लिए विदेशों से मंगाई लड़कियां, 15 गिरफ्तार

उसका पति वही ठेला चला कर अपने परिवार का पेट भरता था। इमरजेंसी वार्ड में जब उसने पति को दवा देने की बात कही तो वहां मौजूद डॉक्टर ने कहा, “यहां सिर्फ इंजेक्‍शन लगाया जाता है, दवा नहीं मिलती है। ये सुनते ही महिला मायूस हो गई।”

पूरी मदद की जा रही है
रायबरेली सिटी मजिस्ट्रेट पल्लवी मिश्रा ने बताया, “महिला रिक्शे से लेकर अपने पति को अस्पताल पहुंची थी। कुछ लोगों ने प्रशासन को जानकारी दी तो हम लोग मौके पर जिला अस्पताल पहुंचे। परिवार की पूरी मदद की जा रही है। साथ ही अस्पताल में इलाज भी पूरी तरह से कराया जाएगा।”