6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायबरेली

राज्य अध्यापक पुरस्कार 2019 : बालिका शिक्षा को करती प्रोत्साहित करने वाली शिक्षका चयनित

राज्य अध्यापक पुरस्कार 2019 के लिए अमावां विकास क्षेत्र की शिक्षिका कांति देवी गुप्ता को चयनित किया गया है।

Google source verification

रायबरेली. राज्य अध्यापक पुरस्कार 2019 के लिए अमावां विकास क्षेत्र की शिक्षिका कांति देवी गुप्ता को चयनित किया गया है। वह 33 वर्षों से बेसिक शिक्षा विभाग में कार्य कर रही है। वर्ष 1987 में प्राथमिक विद्यालय लोधवा मऊ से सेवाएं देनी शुरू की थी। रसेहता स्कूल में 2015 से प्रधानाध्यापक हैं। अपने सेवाकाल में उन्होंने बच्चों को बेहतर शिक्षा देने का प्रयास किया है। यह स्काउटिंग गाइडिंग के साथ ही समाज सेवा से भी जुड़ी रहती हैं। उनकी हमेशा कोशिश रही है कि ग्रामीण अंचलों में आठवीं के बाद बच्चियां घर पर न बैठें, बल्कि उनकी पढ़ाई जारी रहे। इसके लिए वह अभिभावकों को लगातार जागरूक करती रहीं। साथ ही लड़कियों को हर मदद देती रही। स्कूल में वह पढ़ाने के साथ-साथ पौधारोपण, स्काउट, खेलकूद जैसे काम भी करते रहते हैं।