14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

10 हाथियों के दल ने मचाया उत्पात, जान बची तो फसलों को रौंदा, दहशत में यह जिला

CG News: रायगढ़ वन मंडल के खरसिया रेंज में कभी कभी ही हाथियों की आमद होती है।

2 min read
Google source verification
10 हाथियों के दल ने मचाया उत्पात, जान बची तो फसलों को रौंदा, दहशत में यह जिला

10 हाथियों के दल ने मचाया उत्पात, जान बची तो फसलों को रौंदा, दहशत में यह जिला

रायगढ़। CG News: रायगढ़ वन मंडल के खरसिया रेंज में कभी कभी ही हाथियों की आमद होती है। बीते शुक्रवार की रात भी 10 हाथियों का दल खरसिया रेंज पहुंच गया। वहीं हाथियों के दल ने क्षेत्र के करीब 11 किसानों की फसल को बर्बाद कर दिया। सुबह जब मामले की जानकारी किसानों को लगी तो इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। मामले की सूचना मिलने पर वन अमला मौके पर पहुंचा जा किसानों के हुए नुकसान का आंकलन करना शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें: महिला डॉक्टर ने किराए के मकान में लगाई फांसी, मां ने इस हाल में देखी लाश...मची चीख-पुकार

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार छाल रेंज कोरबा वन परिक्षेत्र से जुड़ा हुआ है और जंगली हाथी का दल कभी कोरबा तो कभी रायगढ़ जिले की सीमा में आते जाते रहते हैं। शुक्रवार की रात करीब 9 बजे जंगली हाथियों का एक दल अचानक जंगलों से निकलकर खरसिया क्षेत्र के ग्राम छोटे डूमरपाली पहुंच गए। ग्राम छोटे डूमरपाली में जंगली हाथियों के आने की सूचना तत्काल आसपास के गांव वालों को लगी तो वे दशहत में आ गए। वहीं इसकी जानकारी वन विभाग को दी गई। बताया जा रहा है कि हाथियों का दल ऐडु की तरफ से नवागांव, झिठीपाली, पामगढ़ होते हुए ग्राम छोटे डूमरपाली तक पहुंचा था और सुबह बड़े डूमरपाली की सीमा तक आ पहुंचा था। गांव में जंगली हाथियों की आमद के बाद गांव गांव में मुनादी कराकर लोगों को जंगली हाथियों की जानकारी देते हुए सावधानी बरतने की अपील की गई।

यह भी पढ़ें: WC Final 2023 : इंडोर स्टेडियम में IND vs AUS मैच का सीधा प्रसारण, सीएम पहुंचने देखने, फैंस का जोश हाई

रास्ता भटक गए थे हाथी

बताया जा रहा है कि हाथियों का दल इस क्षेत्र में नहीं पहुंचा। अक्सर हाथियों का दल कोरबा वन मंडल और धरमजयगढ़ वन मंडल के छाल आसपास रहता है। आशंका जताई जा रही है कि यह दल रास्ता भटक का रानीसागर की ओर पहुंच गया था। हालांकि हाथियों का दल सुबह होने से पहले ही धरमजयगढ़ वन मंडल की ओर चला गया। इससे लोगों ने राहत की सांस ली।

यह भी पढ़ें: पुलिस हुई सख्त, अब थानों में पेंडिंग मामलों की खुलेगी फाइल....आरोपियों की होगी गिरफ्तारी

लोगों में दहशत का आलम

विभागीय अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार हाथियों के इस दल में 10 की संख्या में हाथी थे। इसमें तीन नर, चार मादा व तीन हाथी शावक शामिल थे। 10 की संख्या में पहुंचे हाथियों की चिंघाड़ सुन कर क्षेत्र के ग्रामीण दशहत में आ गए थे। रात को करीब 11 किसानों की फसल को बर्बाद करते हुए आगे बढ़ गए।