5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर घुसकर महिला से मारपीट व तोडफ़ोड़ मामले में 40 महिला-पुरुष के खिलाफ बलवा का केस दर्ज

Balwa Case: बरमकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत मारपीट मामले में पुलिस ने करीब 40 लोगों के खिलाफ बलवा का मामला दर्ज किया है।

2 min read
Google source verification
घर घुसकर महिला से मारपीट व तोडफ़ोड़ मामले में 40 महिला-पुरुष के खिलाफ बलवा का केस दर्ज

घर घुसकर महिला से मारपीट व तोडफ़ोड़ मामले में 40 महिला-पुरुष के खिलाफ बलवा का केस दर्ज

रायगढ़. होली के दिन दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। बताया जा रहा है कि पहले ग्राम डभरा के आधा दर्जन से अधिक युवकों ने ग्राम भंवरपुर के तालाब के पास गाली-गलौज कर कुछ लोगों से मारपीट कर दी। इसके बाद ग्राम भंवरपुर के करीब 30 महिला-पुरूष ने एक युवक के घर में धावा बोलते हुए उसकी मां की पिटाई कर दी और घर के सामानों को तोड़ दिया।

पहले पक्ष में सुलोचना यादव (35) ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि वह ग्राम भंवरपुर में रहती है। 10 मार्च को वह गांव के तालाब में नहाने गई थी। वहां पर गांव की और महिलाएं भी नहीं रही थी। इनके बगल स्थित पुरूष घाट में ग्राम डभरा के सूरज थानापत, दिग्विजय साहू, चेतक बरेठ, सागर बरेठ व संदीप साहू नहा रहे थे जोकि नशे में एक-दूसरे से गाली-गलौज कर रहे थे। गांव के दुर्गेश पटेल, बबलू यादव, अमृत चौहान आदि लोगों ने उन्हें बगल में महिलाएं नहा रही है कह कर गाली-गलौज करने से मना किया। इससे सभी भड़क गए और दुर्गेश पटेल, बबलू यादव, अमृत चौहान, रूपाल विश्वकर्मा, विजय चौहान, सुखसागर चौहान व विकास के साथ मारपीट किए।

Read More: शराब के लिए रुपए नहीं दिया तो लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, नौ लोगों के खिलाफ बलवा का केस दर्ज

आरोपियों के खिलाफ एकजुट हो गया पूरा गांव
इधर आरोपियों द्वारा मारपीट करने के बाद ग्राम भंवरपुर के महिला-पुरूष उनके खिलाफ एकजुट हो गए। वहीं ग्राम डभरा में घुस कर जमकर बवाल मचाया। पीडि़त त्रिवेणी थानापत पति रामाधीन थानापत (45) ने थाने में रिपोर्ट कराया है कि वह ग्राम डभरा में रहती है। 10 मार्च को वह अपने पति, सास व बेटी के साथ घर पर थी। तभी दोपहर करीब दो बजे भंवरपुर की सुलोचना यादव के साथ गांव के करीब 30 लोग घर में घुस गए और उसके बेटे सूरज के बारे में पूछने लगे।

महिला त्रिवेणी ने उन्हें कहा कि सूरज नहीं है तो सभी भड़क गए और गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगे। इसी बीच कुछ लोग इनके निर्माणाधीन मकान के ऊपर चढ़ गए और खप्पर तथा बांस-बल्ली को तोडफ़ोड़ करने लगे। जबकि अन्य लोग घर में रखे टीवी, कुर्सी, टेबल, बर्तन को तोडऩे लगे। साथ ही घर में रखे कपड़े को भी फाड़ दिए।

घर में तोडफ़ोड़ होता देख त्रिवेणी ने उन्हें मना किया तो कुछ महिलाएं उसे उठा कर जमीन में पटक दिए। वहीं घसीट-घसीट कर उसकी पिटाई कर दिए। घटना को देख महिला की सास बीच-बचाव करने आए तो उपद्रवियों ने उसके ऊपर भी ईंट और डंडा से हमला कर दिए। इस घटना में दोनों महिलाओं को काफी चोट आई है साथ ही पीडि़त परिजनों का करीब 50 हजार रुपए का नुकसान हुआ है।