Raigarh crime news: शहर के कोतरा रोड स्थित चिराईपानी गांव के बंद सरकारी स्कूल में एक छात्र की रक्तरंजित लाश मिलने से सनसनी फैल गई।
cg crime news: रायगढ़। शहर के कोतरा रोड स्थित चिराईपानी गांव के बंद सरकारी स्कूल में एक छात्र की रक्तरंजित लाश मिलने से सनसनी फैल गई। यह मामला तब उजागर हुआ जब आसपास गांव के बच्चे खेलने की मंशा से स्कूल में पहुंचे। मामले की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। कुछ देर बाद ही पुलिस टीम के साथ फारेंसिक व डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोतरा रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत चिराईपानी गांव में सरकारी स्कूल है। गर्मी की छुट्टी लगने पर स्कूल में ताला लटका हुआ है। ऐसे में गांव के ही कुछ बच्चे खेलने के लिए स्कूल प्रांगण में पहुंचे। इस दौरान बच्चों की नजर वहां पड़े लाश पर पड़ी, जो खून से लतपथ थी। ऐसे में बच्चे वहां से डर कर भागे और इसकी (cg crime news) जानकारी परिजनों की दी। मामले की जानकारी मिलते ही कुछ देर में गांव के लोग स्कूल प्रांगण पहुंचे तो बच्चों की बातें सच थी। इससे गांव में सनसनी फैल गई।
जांच में जुटी पुलिस
वहीं ग्रामीणों के द्वारा इस मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मौका मुआयना के बाद लाश की शिनाख्ती चिराईपानी में रहने वाले 11 (वर्षीय) प्रीतम चौहान पिता हीरालाल चौहान के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि मृतक 6वीं कक्षा का छात्र था।
पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया। इस बीच (crime news) फारेंसिंक व डॉग स्क्वार्ड की टीम भी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि छात्र के गले में वजनदार हथियार से गले में वार किया गया। उसके गले में दो स्थान पर चोंट के निशान हैं, जहां खून बहने के कारण उसकी मौत हुई है।