3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साथ काम करते हुए हो गया प्यार, वर्क प्लेस में ही करने लगे रोमांस, अचानक GF को पता चला कि…

जब प्यार परवान चढ़ता है तो समझ काम नहीं करती। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ में भी सामने आया है।

less than 1 minute read
Google source verification
crime in love

साथ काम करते हुए हो गया प्यार, वर्क प्लेस में ही करने लगे रोमांस, अचानक GF को पता चला कि...

रायगढ़. जब प्यार परवान चढ़ता है तो समझ काम नहीं करती। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ में भी सामने आया है। जहां एक ड्राइवर ने खुद को कुंवारा बताकर एक लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। जिसके बाद उसके साथ कई माह तक अनाचार करता रहा। जब लड़की को पता चला कि उसका पे्रमी शादीशुदा है तो...

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बोईरदादर की एक युवती चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के एक कॉलेज में सिक्युरिटी गार्ड का काम करती है। वहीं चांदमारी निवासी जितेन्द्र साहू पिता जीतू भी उसी कॉलेज में ड्राइवरी का काम करता है। करीब चार माह पूर्व एक ही स्थान पर काम करने के दौरान दोनों के बीच जान-पहचान हुई और नजदीकियां बढ़ी। इसके बाद आरोपी ने मौके का फायदा उठाकर खुद को कुंवारा बताते हुए युवती को अपने प्रेमजाल में फंसाया लिया।

जिसके बाद शादी करने की बात कहते हुए पीडि़ता के साथ उसी कॉलेज परिसर में चार माह तक लगातार अनाचार करता रहा। एक दिन अचानक लड़की को लड़के की शादी के बारे में पता चल गया। जिसके बाद उसके पैरों तले जमीन ही खिसक गई। उसने लड़के से बात करने की कोशिश की लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। जिसके बाद उसने घटना की शिकायत थाने में की। शिकायत पत्र जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

Story Loader