27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सास, देवर और जेठानी ने मिलकर महिला को पीटा, जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज

- जूटमिल चौकी क्षेत्र के कैदीमुड़ा की घटना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायगढ़

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 18 Jun 2018, 7:34 PM IST

सास, देवर और जेठानी ने मिलकर महिला को पीटा, जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज

सास, देवर और जेठानी ने मिलकर महिला को पीटा, जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज

रायगढ़. पारिवारिक विवाद पर सास, देवर और जेठानी ने मिलकर महिला की खूब पिटाई कर दी। महिला की रिपोर्ट पर जांच के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। घटना जूटमिल चौकी क्षेत्र की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लक्ष्मी कश्यप 30 वर्ष कैदीमुड़ा में अपने पति राकेश कश्यप व ससुराल वालों के साथ कैदीमुड़ा में रहती है। कुछ सप्ताह पहले वह अपने मायके चली गई थी। 13 जून की सुबह 11.30 बजे जब वह अपने ससुराल पहुंची तो घर का मेन गेट अंदर से ताला बंद था। जब लक्ष्मी ने अपनी सास से चाबी मांगी तो वह उसे भला-बुरा सुनाने लगी और चाबी नहीं दी।

Read More : Video- मेडिकल कॉलेज डीन का ऐसा विरोध कि पूरे शहर में चिपका नॉट एलाउड का पोस्टर
इस बीच घर के अंदर से लक्ष्मी का देवर मुकेश कश्यप बाहर और लक्ष्मी की जेठानी बाहर निकले। इस दौरान मुकेश के हाथ में एक कागज था। तभी मुकेश ने लक्ष्मी से कहा कि यह तलाकनामा कागज है इस पर दस्तखत कर दो। ऐसे में लक्ष्मी ने दस्तखत करने से मना कर दिया। देखते ही देखते सभी उग्र हो गए और एक राय होकर हाथ-मुक्के से लक्ष्मी की पिटाई कर दिए। इस घटना में लक्ष्मी को काफी चोट आई थी।

घटना के बाद लक्ष्मी 13 जून को ही जूटमिल चौकी रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची। जिसका पुलिस द्वारा मुलाहिजा कराकर मामले को जांच में लिया गया। मुलाहिजा रिपोर्ट में लक्ष्मी के होंठए पीठ व शरीर के अन्य हिस्सों में चोट पाया गया, वहीं जांच में भी मारपीट की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस ने लक्ष्मी की सास प्रेमा कश्यप, देवर मुकेश कश्यप व जेठानी के खिलाफ धारा 294, 506, 323, 325 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना की जा रही है।

सखी सेंटर में चल रहा मामला
पुलिस ने बताया कि पूर्व में भी महिला व उसके ससुराल वालों के बीच झगड़ा विवाद होता रहता है। जिसका मामला सखी सेंटर में चल रहा है। यह मामला सुलझ ही नहीं पाया था कि एक और मारपीट का मामला सामने आ गया। जिस पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है।

अपंग है पति, नहीं कराती इलाज
जांच में ससुराल पक्ष ने पुलिस को बताया कि लक्ष्मी का पति राकेश अपंग है, जिसका इलाज कराने के बजाय वह बार-बार अपने मायके चली जाती है। वहीं कुछ कहने पर विवाद करने लगती है। इसी वजह से यह झगड़ा हुआ है।