6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध अवस्था में मिली शख्स की लाश, जांच में जुटी पुलिस

CG News: रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर के पास शुक्रवार की सुबह एक व्यक्ति की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी, जिसकी सूचना पर जीआरपी ने मामले को जांच में लिया है।

less than 1 minute read
Google source verification
raigarh.jpg

Raigarh Crime News: इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सारंगढ़ जिला के ग्राम मौहारभाठा वार्ड क्रमांक 2 जवाहरलाल नेहरू चौक निवासी शत्रुधन डहरिया पिता कार्तिकराम डहरिया (48 वर्ष) विगत कुछ दिनों से घर से निकल गया था जो इधर-उधर भीख मांगकर खाता था और रात में रेलवे स्टेशन में सोता था।

ऐसे में गुरुवार की रात में भी उसने बिलसपुर छोर में स्थिति टिकट काउंटर के पास सोया था, लेकिन शुक्रवार को सुबह करीब 10 बजे तक नहीं उठा तो यात्रियों ने देखा तो इसकी सूचना जीआरपी को दिया, जिससे जीआरपी टीम ने रेलवे डाक्टर के बुलाकर जांच कराया तो डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। ऐसे में मृतक के पास पडे़ थैले की जांच की गई तो उसमें बैंक पासबुक और आधार कार्ड मिलने पर उसके परिजनों से संपर्क कर बुलाया गया, जिससे पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही यह भी बताया जा रहा था कि पत्नी छोड़कर चली गई थी, जिसके चलते यह घर में नहीं रहता था।

यह भी पढ़ें: OMG! सोशल मीडिया पर युवती की बनाई फर्जी आईडी, फिर अश्लील फोटो के साथ भेजा ऐसा मैसेज...देखकर मची खलबली

यह भी पढ़ें: Korba Crime: फर्जी सीबीआई ऑफिसर बनकर युवक करता था ऐसा काम, जानकर उड़ जाएंगे होश