21 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video- नदी में नहाने गए डिप्टी रेंजर की डूबने से मौत, परिवार में पसरा मातम, बताई जा रही ये वजह…

- कोतवाली पुलिस ने शून्य में मर्ग कायम कर शुरू की जांच

2 min read
Google source verification
नदी में नहाने गए डिप्टी रेंजर की डूबने से मौत, परिवार में पसरा मातम, बताई जा रही ये वजह...

नदी में नहाने गए डिप्टी रेंजर की डूबने से मौत, परिवार में पसरा मातम, बताई जा रही ये वजह...

रायगढ़. चक्रधर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शहर के बेलादुला मरीन ड्राइव स्थित नदी में नहाने गए डिप्टी रेंजर की पानी में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नहाते समय डिप्टी रेंजर को मिर्गी का दौरा पड़ा, जिससे वह पानी में डूब गया। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने शून्य में मर्ग कायम कर लिया है। वहीं मर्ग डायरी चक्रधर नगर थाना भेजने की बात कही जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार बेलादुला कमलानगर निवासी लक्ष्मी प्रसाद यादव धरमजयगढ़ वन मंडल के तेंदूपत्ता विभाग में डिप्टी रेंजर के पद पर पदस्थ थे। वह छुट्टी में बेलादुला स्थित अपने घर आया था। दो मई की सुबह वह नहाने के लिए बेलादुला मरीन ड्राइव स्थित नदी में स्टाप डेम के पास नहाने गया था। इस दौरान उसे अचानक मिर्गी का दौरा पड़ा और पानी में डूब कर उसकी मौत हो गई। घटना के बारे में जब स्थानीय लोगों को पता चला तो सैकड़ों की संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। वहीं घटना की सूचना डायल 112 व पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से निकाला गया। इसके बाद एम्बुलेंस से शव को मेकाहारा पहुंचाया गया। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर लिया है।

परिवार में पसरा मातम
बताया जा रहा है मृतक मिलनसार था, इस वजह से आसपास के लोग उसकी काफी इज्जत करते थे। अचानक हुए इस घटना से मृतक के परिजनों के अलावा पूरे मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है। सभी मृतक के घर जाकर पीडि़त परिवार को ढांढस बंधा रहे थे।