27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खुश खबर : अनाथालय परिसर में एक बार फिर गूंजेगी शहनाई, जानें कैसे की जा रही तैयारी

रविवार को अनाथालय परिसर में शादी की तैयारी को लेकर की गई बैठक -विवाह समिति से जुड़े पदाधिकारी, सदस्यों के अलावा कई समाजसेवी पहुंचे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायगढ़

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 18 Jun 2018, 12:31 PM IST

खुश खबर : अनाथालय परिसर में एक बार फिर गूंजेगी शहनाई, जानें कैसे की जा रही तैयारी

खुश खबर : अनाथालय परिसर में एक बार फिर गूंजेगी शहनाई, जानें कैसे की जा रही तैयारी

रायगढ़. चक्रधर बाल सदन में लंबे समय बाद एक अच्छी खबर आई है। 27 जून को अनाथालय परिसर में एक बार फिर शहनाई गंूजेगी। वहीं 9 बेटियों के हाथ पीले होने के साथ ही डोली उठेगी। जिसकी तैयारी में महिला बाल विकास विभाग जुट गया है। इस कड़ी में रविवार को अनाथालय परिसर में शादी की तैयारी को लेकर एक अहम बैठक की गई। जिसमें विवाह समिति से जुड़े पदाधिकारी, सदस्यों के अलावा कई समाजसेवी पहुंचे हुए थे। जिन्होंने शादी को लेकर अपने अहम सुझाव देने के साथ कई जिम्मेदारियां को भी उठाया।

चक्रधर बाल सदन में २७ जून को एक साथ ९ बेटियों की शादी होने वाली है। जिसके लिए वर खोज व उसके परिवार के सत्यापन की औपचारिकता के बाद शादी की तिथि तय की गई है। मिली जानकारी के अनुसार अनाथालय मेंं करीब 70 बेटियां निवासरत हैं। जिसमें एक दर्जन से अधिक बेटियां बालिग है। अनाथालय की परंपरा के अनुसार शिक्षा उपरांत उनकी शादी की पहल की गई है। जिसमें ९ बेटियों के लिए करीब ३ दर्जन से अधिक लड़कों का बायोडेटा आया था। जिसमें ९ पर मुहर लगाते हुए २७ जून की तिथि शादी के लिए तय की गई है।

Read More : नवदुर्गा प्लांट में हादसा, लेबर की मौत, कंपनी के अधिकारी शव को अस्पताल में छोड़कर भागे

रविवार को आयोजित बैठक में जिसमें बाल सरंक्षण अधिकारी दीपक डनसेना, जस्सी फिलीप, बजरंग अग्रवाल, महावीर अग्रवाल, संजय अग्रवाल, एसएस मोहंती, गणेश अग्रवाल, इनरव्हील क्लब की प्रमुख मधु मित्तल, वंदना अग्र्रवाल, रीना बपोडिया, रानी केजरीवाल, सारिका अग्रवाल व अन्य लोग मौजूद थे। इस शादी में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला संगठन के अलावा कई अन्य सामाजिक संस्थाएं भी शामिल होने की बात कह रही हैं। बैठक में शादी की तय तिथि के साथ अन्य तैयारियों पर चर्चा की गई। उक्त बैठक में शामिल कई लोगों ने स्वेच्छा से कई जिम्मेदारियों को भी उठाने पर सहमति दी।

हल्दी, मेंहदी, गीत संगीत का आयोजन
अनाथालय में होने वाली इस शादी में विवाह से जुड़े सभी कार्यक्रम होंगे। शादी के पूर्व हल्दी, मेंहदी, गीत संगीत का कार्यक्रम का समय रखा गया है। जिसके लिए अलग अलग दिन तय किए गए हैं। जहां हल्दी व मेंहदी 25 जून को होगी। वहीं समााजसेवी महिलाओं द्वारा अनाथालय की बेटियों के साथ गीत संगीत के कार्यक्रम के लिए २६ जून की शाम का समय तय किया गया है। वहीं २७ जून की सुबह ११ बजे से अनाथालय परिसर मेंं बने मंंडप मेंं ९ बेटियों की शादी के बाद विदाई की पहल होगी।