27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आरकेएम पॉवर प्लांट में कार्यरत इंजीनियर की सड़क दुर्घटना में मौत

- ढाबा से खाना खाने के बाद प्लांट लौटते वक्त घटी दुर्घटना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायगढ़

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 2 Jul 2018, 5:54 PM IST

आरकेएम पॉवर प्लांट में कार्यरत इंजीनियर की सड़क दुर्घटना में मौत

आरकेएम पॉवर प्लांट में कार्यरत इंजीनियर की सड़क दुर्घटना में मौत

रायगढ़। डभरा क्षेत्र के आरकेएम पावर प्लांट के इंजीनियर की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जिसकी पुष्टि रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल के चिकित्सकों ने की। पुलिस ने बताया कि इंजीनियर, खाना खाने के लिए डभरा क्षेत्र के एक ढाबा में आया था। खाना खाने के बाद कंपनी लौटने के दौरान उसकी तेज रफ्तार बाइक गड्ढे में गिर गई, घायल इंजीनियर को इलाज के लिए रायगढ़ लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जांच की जा रही है।

Read More : एमएसपी की बस रोक कर ठेका श्रमिक को ग्रामीणों ने पीटा, घायल पहुंचा थाने

रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार को आरकेएक पावर प्लांंट के इंजीनियर व चेन्नई निवासी पीर मोहम्मद पिता साकूल हामीद २७ वर्ष का पोस्टमार्टम किया गया। कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेज अस्पताल से चौकी से उन्हें सूचना मिली कि देर रात करीब दो बजे डभरा क्षेत्र से एक कंपनी के घायल इंजीनियर को रायगढ़ लाया गया है, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिसकी पुष्टि चिकित्सकों ने की।

पुलिस की मानें तो मृत इंजीनियर, आरकेएक कंपनी में काम करता था। रविवार की देर रात वो खाना खाने के लिए डभरा क्षेत्र के एक ढाबा में आया था। जहां खाना खाने के बाद वापस कंपनी जा रहा था। इस बीच उसकी तेज रफ्तार बाइक एक गड्ढे में जा गिरी। जिसकी वजह से वो बाइक सहित गिर गया।

बाइक की तेज रफ्तार की वजह से इंजीनियर को काफी गंभीर चोट आई थी। संजीवनी 108 की मदद से घायल को इलाज के लिए रायगढ़ अस्पताल लाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। शून्य में मर्ग कायम कर केस डायरी को डभरा क्षेत्र के संबंधित पुलिस को भेजा जाएगा। जहां मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। सोमवार की दोपहर इंजीनियर के शव का पीएम होने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।