27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमएसपी की बस रोक कर ठेका श्रमिक को ग्रामीणों ने पीटा, घायल पहुंचा थाने

- एमएसपी की बस में ग्रामीणों की सवारी पर पाबंदी को लेकर फूटा गुस्सा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायगढ़

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 1 Jul 2018, 7:26 PM IST

एमएसपी की बस रोक कर ठेका श्रमिक को ग्रामीणों ने पीटा, घायल पहुंचा थाने

एमएसपी की बस रोक कर ठेका श्रमिक को ग्रामीणों ने पीटा, घायल पहुंचा थाने

रायगढ़। एमएसपी में नाईट शिफ्ट कर कंपनी की बस से घर लौट रहे कर्मचारी के साथ गांव के कुछ लोगों ने मारपीट की। जिसकी शिकायत ठेका श्रमिकों ने चक्रधर नगर पुलिस से की है। पुलिस ने पीडि़त का डाक्टरी मुलाहिजा का मामले की जांच में जुट गई है। पीडि़त की मानें तो शनिवार को देरी के बीच ड्राइवर ने कंपनी के बस को रास्ते में नहीं रोका। जिससे कई ग्रामीण उक्त बस में सफर नहीं कर सके। जिसके बाद ग्रामीणों ने जुनाडीह मोड़ के करीब कंपनी की बस को रोक पर अंदर प्रवेश किया। उसके बाद एक कर्मचारी को जमकर पीटा। जिससे उसकी आंखों के करीब गंभीर चोट आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read More : अरे ये गजब हो गया, सोशल मीडिया में अब ये कुत्ता वायरल हो गया, पढि़ए क्या है खास...
मिली जानकारी के अनुसार शहर के सोनूमुड़ा निवासी पवन झा पिता संतोष झा, जामगांव स्थित एमएसपी कंपनी में आरएमडी डिवीजन में काम करता है। शनिवार की पूरी रात कंपनी में काम करने के बाद रविवार की सुबह करीब ८.३० बजे पवन, अन्य स्टॉफ के साथ कंपनी की बस से घर आ रहा था। बस के जुनाडीह मोड के करीब पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने पहले बस को रुकवाया। उसके बाद ड्राइवर द्वारा मना करने पर बस में सवार होकर ठेका श्रमिक शम्भू के साथ मारपीट की। हालांकि बस में कुछ अन्य स्टॉफ भी थे, पर ग्रामीणों ने सिर्फ पवन को निशाना बनाया। जिसकी शिकायत पीडि़त ने चक्रधर नगर पुलिस से की है।

पीडि़त ने बताया कि ग्रामीणों के इस करतूत की पीछे एक वजह यह भी हो सकती है कि शनिवार की सुबह बस खराब थी। मरम्मत के बाद कंपनी का टाइम पकडऩा मुश्किल था। जिसकी वजह से शनिवार की सुबह जुनाडीह मोड़ होते हुए बस, एमएसपी जा रही थी। इस बीच जुनाडीह मोड़ पर खड़ेे कुछ लोगों ने कंपनी के बस को हाथ देकर रोकने की कोशिश की, पर ड्राइवर दशरथ किसपोट्टा ने गाड़ी को रोके बिना आगे बढ़ा दिया। बस में सवार पवन व अन्य साथी आपस में गपशप कर रहे थे। शायद ग्रामीणों को लगा कि बस में बैठे कर्मचारी, ग्रामीणों द्वारा हाथ देने के बावजूद बस नहीं रुकने पर हंस रहे हैं। हालांकि मारपीट की ठोस वजहों का अभी भी खुलासा नहीं हुआ है।