इस प्रक्रिया में पूरे पंाचों विधानसभा में करीब एक हजार ऐसी आपत्तियां मिली जिसमें दूसरे का नाम काटने, नाम सुधार व अन्य कई प्रकार की आपत्ति की गई थी, लेकिन उक्त आपत्तियों की जब जांच की गई तो आपत्ति गलत पाया गया। इसको लेकर जिला निर्वाचन कार्यालय ने उक्त आपत्तियों को निरस्त कर दिया है। विदित हो कि मतदाता सूची के प्रकाशन के पूर्व कुछ आपत्तियां रंजिशवश आती है तो कुछ सही रहती है। इसी कड़ी में जिले के पांचों विधानसभा में आंकड़ों पर गौर किया जाए तो १९ हजार १५० आपत्तियां विभाग को मिली जिसमें से १८ हजार ४९७ आपत्तियों को स्वीकार करते हुए उसमें सुधार का काम किया गया शेष को निरस्त कर दिया गया।