जले हुए बोलेरो पर रखा पत्थर, गमला व डिब्बा
आगजनी की इस घटना में आरोपी द्वारा एक अजीबो गरीब हरकत भी की गई है। दीवार पर आपत्तिजनक शब्द लिखने, कुल्हाड़ी को दरवाजे पर टांगने के साथ ही जली हुई बोलेरो के उपर गमला, डिब्बा व पत्थर भी रखा गया है। जिसे देख कर पुलिस इसे असमाजिक तत्वों की करतूत का नाम दे रहीे हैं। बहरहाल इस घटना के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल बनने की बात कही जा रही है। पुलिस उक्त क्षेत्र में गश्त व्यवस्था बढ़ाने की बात भी कह रही है।