9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अंजान युवक ने महिला से कह दी ये बात, पति बर्दाश्त नहीं कर सका ये सब, फिर..

अंजान युवक ने महिला से कह दी ये बात, पति बर्दाश्त नहीं कर सका ये सब, उतारा मौत के घाट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 29 Sep 2018, 4:32 PM IST

Chhattisgarh news

अंजान युवक ने महिला से कह दी ये बात, पति बर्दाश्त नहीं कर सका ये सब, उतारा मौत के घाट

रायपुर. पत्नी से छेडख़ानी की घटना एक पति को नागवार गुजरी। ऐसे में उसने आरोपी के सिर पर टंगिया से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। अस्पताल की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया है। जिसे पुलिस जल्द ही पकड़ लेने की बात कह रही है। घटना कापू थाना क्षेत्र की है।

Read Also: स्कूल में महिला टीचर के घर जाते ही हेडमास्टर गर्ल्स स्टूडेंट्स के साथ करने लगता यह गंदा काम

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कापू के ग्राम पारेमेर निवासी फिरन राम बैगा पिता मंगलू बैगा 35 वर्ष ने 19 सितंबर की रात्रि गांव की एक महिला से छेडख़ानी कर दिया। इसके बाद महिला घर पहुंची और घटना के बारे में अपने पति घुराउ बैगा को बताई। ऐसे में घुराउ बैगा का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और वह आरोपी को जान से मारने की नीयत रखते हुए रात में ही टांगी लेकर घर से निकला। इस बीच उसे आरोपी फिरन राम बैगा भी मिल गया। जिसे देख घुराउ ने उसके सिर पर ताबड़तोड़ टांगी से वार कर दिया।

अचानक हुए हमले से फिरनराम संभल नहीं सका और मौके पर ही ढेर हो गया। घटना की जानकारी जब फिरनराम के परिजनों को हुई तो उसे लहुलूहान अवस्था में धरमजयगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल की तहरीर पर कापू पुलिस ने इस मामले में धारा 302 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

आरोपी हो गया है फरार
इस संबंध में कापू थाना प्रभारी ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद घुराउ बैगा फरार हो गया है। ऐसे में पुलिस उसे पकडऩे संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि सूत्रों से आरोपी के छिपे हुए स्थान की जानकारी भी मिल गई है। जिसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।