
पुलिस अफसरों का दिमाग ही घूम गया जब पता चला, अचानक गायब हो गया बिजली का टावर
रायपुर. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सामने आए एक चोरी के वारदात ने पुलिस विभाग को सकते में ही डाल दिया है। आपको जानकार हैरानी होगी कि चोरों ने बड़े हाथ मारने विशाल बिजली के टावर को ही काट दिया। इसके बाद उसे गुपचुप तरीके से चोरी कर ले उड़े। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने 5 लाख रुपए का सामान पार कर दिया। इधर चोरी की खबर मिलते ही बिजली विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस सगर्मी से आरोपी की तलाशी कर रही है।
पुलिस रह गई हैरान
बताया जा रहा है कि कोई अज्ञात चोर पूंजीपथरा स्थित 6.12 टन टॉवर को काट कर ले गया। जिसकी कीमत करीब 5 लाख रुपए बताई जा रही है। इस घटना को सुन पुलिस भी सकते में आ गई है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। मामले की विवेचना की जा रही है। घटना पूंजीपथरा थाना क्षेत्र की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी मोतीलाल प्रजापति पिता सुभग्गा प्रजापति गोवर्धनपुर रायगढ़ में रहकर सुपरवाइजर का काम करता है। प्रार्थी के टावर का काम छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत पारेषण कंपनी मर्यादित 132 केवी घरघोड़ा गेरवानी इंटरकनेक्टिंग लाइन 25.442 किमी डीसीडीएस लाइन का निर्माण कार्य मेसर्स ओम कंट्रक्शन द्वारा कराया जा रहा है।
इस कार्य में लोकेशन क्रमांक 19/0 (डी600) ग्राम गदगांव बरपाली के बीच स्थित टॉवर को किसी अज्ञात चोर द्वारा 20 अगस्त से 26 सितंबर के बीच पूरी तरह काट कर पार कर दिया गया है। जिसका वजन 6.12 टन है। वहीं टॉवर की कीमत 4 लाख 80 हजार 489 रुपए बताई जा रही है।
टॉवर को काट कर गिराने से नीचे का टॉवर फाउंडेशन डैमेज हो चुका है। जिसका डैमेज लागत 02 लाख 50 हजार रुपए बताई जा रही है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 379 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना की जा रही है।
Published on:
29 Sept 2018 04:06 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
