सब्जी व्यवसायियों से बीमा के नाम पर ठगी
रायगढ़. बीमा कंपनी व अन्य कई संस्थानों के स्कीम के दम पर पहले तो राशि जमा करने के लिए प्रेरित किया, इसके बाद जब सब्जी व्यवसायी राशि जमा करने लगे तो उनकी राशि को लेकर चपत हो गया। इसकी भनक लगने के बाद व्यवसायियों ने कोतवाली में शिकायत की है, जिसके जांच के बाद पुलिस ने एजेंट बैकुंठपुर निावासी अजय बनर्जी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।