रायगढ़. खरसिया विधानसभा में पूर्व आईएएस, कलक्टर व वर्तमान भाजपा नेता ओपी चौधरी की इंट्री के बाद जिले की सियासत गर्म हो गई है। आलम यह है कि सोशल मीडिया में ओपी चौधरी को लेकर जमकर बहस हो रही है, इसमें कांग्रेस के कार्यकर्ता और समर्थकों की फौज ज्यादा है जहां व्यक्तिगत हमले भी हो रहे हैं।