3 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जानिये लुंगी डांस करने वाले विधायक लालजीत सिंह राठिया की पूरी कहानी

लालजीत सिंह राठिया रायगढ़ के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री चनेश राम राठिया के बेटे हैं।उनके द्वारा भूपेश बघेल के मुख्यमंत्री बनने पर किया गया लुंगी डांस लोगों में खूब चर्चित हुआ

less than 1 minute read
Google source verification
Laaljeet Singh Rathiya

जानिये लुंगी डांस करने वाले विधायक लालजीत सिंह राठिया की पूरी कहानी

रायगढ़.धर्मजयगढ़ विधान सभा से विधायक लालजीत सिंह राठिया रायगढ़ के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री चनेश राम राठिया के बेटे हैं।उनके द्वारा भूपेश बघेल के मुख्यमंत्री बनने पर किया गया लुंगी डांस लोगों में खूब चर्चित हुआ।लालजीत सिंह राठिया को कांग्रेस ने रायगढ़ से उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस की वर्तमान वरिष्ठ कांग्रेस नेता पुष्पा देवी इस लोकसभा सीट से तीन बार जीतकर सांसद रह चुकी हैं।लालजीत सिंह राठिया इंडियन नेशनल कांग्रेस के सदस्य भी हैं।इंडियन नेशनल कांग्रेस के टिकट पर 2018 के विधान सभा चुनाव में इन्होंने अपने निकटम प्रतिद्वंदी एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी लीनव बिरजु राठिया को 40335 वोटों से हराया।
संपत्ति
लालजीत सिंह राठिया के पास लगभग 63 लाख रुपये की चल अचल संपत्ति है और लगभग 14 लाख रुपये का बैंक का कर्ज भी है।
शिक्षा
इन्होने ओम माया सुंदरम महाविद्यालय से परस्नातक तक की शिक्षा ली है।

कौन है प्रतिद्वंदी
इनका मुकाबला भाजपा की उम्मीदवार गोमती साव से है। वह जशपुर की जिला पंचायत अध्यक्ष है।