
प्रशासन नहीं दिख रहा है गंभीर
रायगढ़। मीना बाजार को प्रशासन ने सशर्त अनुमति दिया है, लेकिन अनुमति के लिए लागू शर्तो का पालन कराने के दिशा में गंभीरता नहीं दिख रही है। इसको लेकर शुक्रवार को फिर से याचिकाकर्ता ने कलेक्टर व एसडीएम के नाम अनुमति के शर्तो का पालन कराने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है।
सौंपे गए ज्ञापन के माध्यम से बताया गया है कि मीना बाजार को कुछ विशेष शर्तो में प्रशासन ने अनुमति जारी किया है। जिसमें अंडरग्राऊंड ब्रिज के दोनो छोर में रेलवे ट्रेक में ६-७ फीट का जाली लगाने ताकि कोई एक छोर से दूसरे छोर में पार न हो, इसके अलावा उक्त मार्ग में मीना बाजार संचालन के समय भारी व चारपहिया वाहनों के आवागन पर प्रतिबंध लगाने का शर्त है, लेकिन न तो रेलवे ट्रेक के दोनो ओर जाली लग पाया है न ही चारपहिया वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लग पाया है, इन शर्तो का पालन कराने के लिए यातायात व पुलिस के जवाब भी मौके पर नहीं है। वहीं मिनीमाता चौक में बेरिकेटस लगाने का भी शर्त है लेकिन आज तक बेरिकेट्स नहीं लग पाया है। इसके कारण क्षेत्र के रहवासियों को समस्या होने की बात कही गई है। मीना बाजार के संचालन के कारण इस मार्ग में शाम से जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है जिसके कारण इस क्षेत्र के रहवासी आवागमन को लेकर परेशान हो रहे हैं।
स्टे आर्डर का भी पालन नहीं
शुरूआत में कोर्ट से यथावत रखने के लिए आदेश जारी होने के बाद प्रशासन द्वारा तैयार किए गए पंचनामा में ३ झूले का संचालन करना बताया गया था, लेकिन वर्तमान में मीना बाजार में सभी झूले व सभी स्टॉल चालू कर दिए गए हैं।
नहीं पेश हुआ जवाब
इस मामले में क्षेत्र के पार्षद मुक्तीप्रसाद ने हाईकोर्ट में याचिका दायर किया है, जिसमें गुरूवार को सुनवाई की तिथी निर्धारित थी, बताया जा रहा है कि प्रशासन को पूर्व में जारी स्टे आर्डर के बाद गुरूवार को जवाब पेश करना था, लेकिन गुरूवार को भी जवाब पेश नहीं हो पाया है। कोर्ट ने आगामी दिनों सुनवाई की तिथी नियत की है। हांलाकि इस मामले में संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
Published on:
01 Sept 2023 08:23 pm

बड़ी खबरें
View Allरायगढ़
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
