31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोदी सरकार छत्तीसगढ़ के साथ कर रही है दोयम दर्जे का व्यवहार- कृषि मंत्री रविंद्र चौबे

हम केंद्र से धान खरीदने के लिए पैसे नहीं मांग रहे हैं। हम किसानो से 2500 रुपये में धान खरीदने खरीदने का वादा निभाएंगे। इसमें हम पूरी तरह समर्थ है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायगढ़

•

image

Karunakant Chaubey

•

Updated: 14 Nov 2019, 7:44 PM IST

ravindra_choubey.jpg

रायगढ़. कृषि मंत्री रविंद्र चौबे रायगढ़ प्रवास पर हैं। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने धान खरीदी मामले में केंद्र सरकार पर जम कर निशाना साधा। वह जिले में समीक्षा बैठक करने आये थे। उन्होंने कहा कि जैसे बाकी राज्यों का धान केंद्र सरकार खरीदती है वैसे ही छत्तीसगढ़ का धान भी उसे खरीदना चाहिए।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के साथ अन्य राज्य की तरह ही व्यवहार करना चाहिए। हम केंद्र से धान खरीदने के लिए पैसे नहीं मांग रहे हैं। हम किसानो से 2500 रुपये में धान खरीदने खरीदने का वादा निभाएंगे। इसमें हम पूरी तरह समर्थ है।

केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि बाकी राज्यों की तरह छत्तीसगढ़ भी भारत का हिस्सा है। केंद्र सरकार इसके साथ दोयम दर्जे का व्यवहार न करे। कस्टम मिलिंग कर छत्तीसगढ़ सरकार धान को चावल बना सकती है। दूसरे राज्य से जिस तरह चावल खरीदा जाता है। उसी तरह छत्तीसगढ़ से भी केंद्र सरकार चावल खरीदे।