रायगढ़. चांपा-रायगढ़ रेल खंड के बीच रासर्बटसन-भूपदेवपुर के बीच एक मालगाड़ी अहले सुबह डाउन ट्रैक पर फंस गई, जिसकी वजह से हावड़ा-मुंबई रेल मार्ग पर करीब पांच ट्रेनें तक सवारी के साथ मालवाहक ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया है। मालगाड़ी के फंसने की वजह से डाउन रुट से गुजरने वाली अहमदाबाद एक्सप्रेस, हीराकुंड एक्सप्रेस के साथ टिटलागढ़ पैसेंजर को जहा-तहां घंटों देरी तक रुकी रही। सुबह 5.30 में फंसी मालगाड़ी को पांच घंंटे बाद 10.30 तक हटाया गया। जिसके बाद उक्त रुट पर ट्रेनों का परिचालन शुरु हुआ। जिससे लंबी दूरी की ट्रेनों मे सफर कर रहे यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन गया।