5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पोते ने टांगी से काटा दादी का गर्दन, फिर खुद को फांसी लगाने चढ़ा आम के पेड़ पर, पीछे से पहुंची पत्नी तो पेड़ से कूदकर भागा

Murder Case: लैलूंगा थाना क्षेत्र के नवीन घटगांव में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। पोते ने शराब के नशे में टांगी से दादी का गर्दन काटकर हत्या कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

2 min read
Google source verification
पोते ने टांगी से काटा दादी का गर्दन, फिर खुद को फांसी लगाने चढ़ा आम के पेड़ पर, पीछे से पहुंची पत्नी तो पेड़ से कूदकर भागा

पोते ने टांगी से काटा दादी का गर्दन, फिर खुद को फांसी लगाने चढ़ा आम के पेड़ पर, पीछे से पहुंची पत्नी तो पेड़ से कूदकर भागा

रायगढ़. लैलूंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवक ने शराब के नशे में टांगी से दादी का गर्दन काटकर हत्या कर दिया। इसके बाद फांसी लगाने के लिए पत्नी की साड़ी लेकर आम पेड़ पर चढ़ गया। तभी पत्नी मौके पर पहुंची तो आरोपी पेड़ से कूद कर फरार हो गया, जो अब तक पुलिस गिरफ्त से दूर है। घटना की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। वहीं मामले की विवेचना की जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतका सहोद्रा नागवंशी ग्राम नवीन घटगांव में अपने पोते जयपाल नागवंशी व उसकी पत्नी के साथ रहती थी। जयपाल के पिता और भाई इनके घर से कुछ दूर दूसरे घर में रहते हैं। नौ मार्च की शाम सात बजे जयपाल ने शराब के नशे में टांगी से दादी के गर्दन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इससे सहोद्रा की मौके पर ही मौत हो गई, लेकिन उसी घर में मौजूद जयपाल की पत्नी इस घटना से अंजान थी।

कुछ देर बाद जयपाल अपने कमरे में जाकर पत्नी से कहा कि उसने दादी की हत्या कर दी है, ये सुनते ही पत्नी के होश उड़ गए। फिर वह अपनी पत्नी की साड़ी को लेकर घर से बाहर निकला तो उसकी पत्नी भी उसके पीछे-पीछे गई और अपने जेठ को इस बारे में बताई। तब जयपाल की पत्नी व उसका बड़ा भाई घर से कुछ दूर आगे जाकर देखे तो जयपाल फांसी लगाने के लिए आम पेड़ पर चढ़ा हुआ था। वहीं फंदा भी तैयार कर लिया था। इसे देख उसकी पत्नी व बड़े भाई ने शोर मचाया तो वह पेड़ से नीचे कूद कर भाग गया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया गया।
Read More: घर घुसकर महिला से मारपीट व तोडफ़ोड़ मामले में 40 महिला-पुरुष के खिलाफ बलवा का केस दर्ज

गिरफ्तारी के बाद होगा खुलासा
पुलिस ने बताया कि आरोपी को पकडऩे के लिए उसके छिपने के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल रहा है। पुलिस सूत्रों की मानें तो वह जंगल में छिपा हुआ हो सकता है। पुलिस का कहना है कि उसने अपनी दादी को किस वजह से मारा इसकी जानकारी किसी को नहीं है। ऐसे में उसके गिरफ्त में आते ही हत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम करते हुए आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।