2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चरखापारा में शुरू हुआ नवीन कनिष्ठ यंत्री कार्यालय

जिला पंचायत सदस्य बलवंत तिग्गा ने किया शुभारंभ0 30 ग्राम पंचायत के 42 गांव के लोगों को मिलेगा लाभ

2 min read
Google source verification
raigarh

चरखापारा में शुरू हुआ नवीन कनिष्ठ यंत्री कार्यालय

रायगढ़. विद्युत विभाग द्वारा शनिवार को धरमजयगढ़ क्षेत्र के चरखापारा में नवीन कनिष्ठ यंत्री कार्यालय का शुभारंभ किया है, जिसे क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य बलवंत तिग्गा ने फीता काटकर किया। इस कार्यालय के शुरू हो जाने से अब क्षेत्र के विद्युत उपभोक्तओं को काफी लाभ मिलेगी। साथ ही यहां एक कनिष्ठ यंत्री के साथ पूरा एक सेटअप बैठाया जाएगा, ताकि ग्रामीणों की समस्या का समाधान तत्काल हो सके।
गौरतलब हो कि धरमजयगढ़ से चरखापारा की दूरी करीब 45 किमी है, साथ ही चरखापारा 33/11 केव्ही उपकेन्द्र धरमजयगढ़ वितरण केन्द्र के अंतर्गत शामिल था। वहीं चरखापारा वितरण केन्द्र में चार फिडर है जो कि चरखापारा क्षेत्र में विद्युत वितरण व्यवस्था प्रदान करता है। साथ ही यहां अति दुरस्थ ग्राम 'राजकोट, सोखामुडा, धरखापारा, जमादिरा, कलेना, बाकारूमा है जो धरमजयगढ़ से 50-45 किमी दूर होने के साथ-साथ घने जंगलों से घिरा हुआ होने के कारण यहां के ग्रामीणों को काफी दिक्कत होती थी। साथ ही इस क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं को बिजली से जुड़े कोई भी समस्या होने पर उनको धरमजयगढ़ आना पड़ता था, जिससे काफी परेशानी होती थी, ऐसे में उपभोक्ताओं के परेशानी को देखते हुए और स्थानीय लोगों की लगातार मांग पर विद्युत विभाग ने चरखापारा में शनिवार को एक नवीन कनिष्ठ यंत्री कार्यालय का शुभारंभ क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य बवलंत सिंह तिग्गा के हाथों कराया है।
30 ग्राम पंचायतों को मिलेगा लाभ
इस संबंध में बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि चरखापारा क्षेत्र घने जंगलों से घिरा हुआ है, जिसका विद्युत संचार एवं कार्यालयीन कार्य धरमजयगढ़ होता है, ऐसे में क्षेत्र के ग्रामीणों को कार्यालयीन कार्य के लिए दिक्कत होती थी, साथ ही धरमजयगढ़ वितरण केंद्र में १०५ गांव शामिल होने के कारण यहां भी काफी लोड था, जिसको ध्यान में रखते हुए चरखापारा में नया आफिस खुल गया है, इसके शुरू हो जाने से क्षेत्र के तीन ग्राम पंचायतों के ६० गांव के लोगों को लाभ मिलेगा। साथ ही यहां संरचना और विद्युत व्यवस्था विकास में भी तेजी आएगी।
शिकायत निराकरण में आएगी तेजी
इस संबंध में विद्युत विभाग के ईई सुनिल साहू ने बताया कि चरखापारा क्षेत्र में फिलहाल 6699 उपभोक्ता हैं, जिससे 205 वितरण ट्रांसफार्मर लगाया गया है। साथ ही 20 किमी 33 केव्ही तथा 165 किमी तक 11 केव्ही का तार बिछा हुआ है। जिससे ग्रामीणों को अगर कोई दिक्कत होती थी तो उनको धरमजयगढ़ जाना पड़ता था। ऐसे में अब ग्रामीणों को बिल भुगतान, बिल एवं साईन सम्बंधित शिकायत के निराकरण अब चरखापारा वितरण केन्द्र के में ही हो जाएगा।
बडी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे
शनिवार को चरखापारा वितरण केंद्र में जिला पंचायत सदस्य बलवंत सिंह तिग्गा ने पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया। इस दौरान बाकारूमा सरपंच हेत राम राठिया, चरखापारा सरपंच यसोदा राठिया, रैरुमा सरपंच लोहार साय कुजूर, धौराभाटा सचिव रामकुमार राठिया, चरखापारा सचिव विजय कुमार पैकरा सहित बड़ी संख्या में आसपास के गांव के लोग सहित बिजली विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।